{"_id":"69e119625b05e34a6d06699e","slug":"lpg-bookings-increased-by-60-percent-in-hamirpur-district-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-190394-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर जिले में एलपीजी बुकिंग 60 फीसदी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर जिले में एलपीजी बुकिंग 60 फीसदी बढ़ी
विज्ञापन
हमीरपुर बाजार में सप्लाई के लिए जाने से पूर्व गैस सिलिंडर की गाड़ी। संवाद
विज्ञापन
-पैनिक बुकिंग बढ़ने से गैस एजेंसी का बिगड़ा शेड्यूल
-मासिक आंकड़ा एक लाख चार हजार पहुंचा
-- -- -- -- --
-1 लाख 50 हजार गैस उपभोक्ता हैं जिले में
-65 हजार बुकिंग की जाती थी हर माह
-- -- -- -
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिले में गैस सिलिंडर की कमी की आशंका को देखते हुए लोगों ने पैनिक बुकिंग शुरू कर दी है। इससे जिले में गैस सिलिंडर की 60 फीसदी बुकिंग बढ़ गई है। पैनिक बुकिंग बढ़ने से गैस एजेंसी का वितरण को लेकर तैयार किया गया शेड्यूल भी बिगड़ गया है। अब पैनिक बुकिंग से मासिक आंकड़ा एक लाख चार हजार पहुंच गया है जो कि सामान्य से 39 हजार अधिक है।
जिले में करीब एक लाख 50 हजार गैस उपभोक्ता हैं। ऐसे में हर माह करीब 65 हजार गैस सिलिंडर की बुकिंग की जाती थी। युद्ध के दौरान गैस आपूर्ति में कमी आने की सूचना मिलने के बाद गैस उपभोक्ताओं ने पैनिक बुकिंग शुरू कर दी है। हालांकि विभागीय अधिकारी लोगों को वास्तविक स्थिति से अवगत करवा रहे हैं। इससे गैस एजेंसियों के वितरण का शेड्यूल भी प्रभावित हो रहा है। पहले लोगों को हर 25 दिन बाद सिलिंडर मिल जाता था अब उन्हें दो-दो बार सिलिंडर बुक करवाना पड़ रहा है। यदि कोई गाड़ी सिलिंडर की सप्लाई लेकर आती है तो बुकिंग करवाने लोग सिलिंडर से वंचित रह जाते हैं और अन्य लोग सिलिंडर ले जाते हैं। अधिकारियों के अनुसार पैनिक बुकिंग तो बढ़ी है लेकिन गैस आपूर्ति नहीं बढ़ी है।
जिला में पैनिक बुकिंग का असर पड़ा है। 60 फीसदी पैनिक बुकिंग बढ़ी है। जिला में करीब 1.5 लाख उपभोक्ता हैं। लोगों को चाहिए कि वे घबराएं नहीं तथा समय के अनुसार ही सिलिंडर बुक करवाएं।
-शिवराम राही, जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति विभाग, हमीरपुर
Trending Videos