सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Malnourished children along with pregnant mothers will get nutrition

Hamirpur (Himachal) News: गर्भवती मां के साथ कुपोषित बच्चों को मिलेगा पोषण

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 09 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क के विकास को अधिकतम करना थीम पर जिलेभर में 9 से 23 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इस दौरान गर्भवती महिलाओं, कुपोषित बच्चों और किशोरियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
Trending Videos

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर खंड स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के तहत महिलाओं के लिए छह प्रमुख गतिविधियां आयोजित होंगी। इनमें बच्चों के जीवन के पहले 1000 दिन (गर्भावस्था से लेकर दो वर्ष की आयु तक) के महत्व, पोषण मॉडल पर कार्य करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सामुदायिक स्तर पर गतिविधियों का संचालन करेंगी। पहले दिन मां और बच्चे के पोषण, मस्तिष्क के विकास के लिए प्रारंभिक उद्यीपन, कहानी सुनाने और भाषा विकास से जुड़े सत्र, स्क्रीन टाइम कम करने में माता-पिता और समुदाय की भूमिका तथा अन्य सामान्य गतिविधियां शामिल रहेंगी।
कोट

जिलेभर में नौ से 23 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा आयोजित होगा। कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार को शामिल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। -अनिल कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला बाल विकास विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article