{"_id":"6a319377c23a153a5b0b906b","slug":"menace-of-stray-dogs-in-bharedi-market-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-197382-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भरेड़ी बाजार में लावारिस कुत्तों का आतंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भरेड़ी बाजार में लावारिस कुत्तों का आतंक
विज्ञापन
भरेड़ी बाजार में सड़क पर आपस में लड़ते हुए लावारिस कुत्ते। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भरेड़ी (हमीरपुर)। स्थानीय बाजार और आसपास के क्षेत्रों में लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या लोगों के लिए गंभीर समस्या बनती जा रही है। बाजार क्षेत्र और रिहायशी इलाकों में घूम रहे कुत्तों के झुंडों से लोगों में भय का माहौल है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लावारिस कुत्ते दिन-रात बाजार और आवासीय क्षेत्रों में घूमते रहते हैं, जिससे किसी भी समय अप्रिय घटना होने की आशंका बनी रहती है।
व्यापार मंडल प्रधान राजेश शर्मा सहित विजय कुमार, बलबीर सिंह, कृष्ण कुमार, राज कुमार और विनोद कुमार आदि ने बताया कि कई बार कुत्ते राह चलते लोगों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों के पीछे दौड़ते हैं। इससे दुर्घटना की संभावना भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
शाम के समय बाजार में आने-जाने वाले लोगों, विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनका कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया जा चुका है लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि लावारिस कुत्तों को पकड़ने और उनके उचित प्रबंधन के लिए जल्द प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
लावारिस कुत्तों को लेकर पशुपालन विभाग को निर्देश दिए जाएंगे। अगर कोई कुत्ता खूंखार है और खतरनाक है तो उसकी जांच की जाएगी। पंचायत प्रतिनिधियों को भी निर्देश दिए जाएंगे। शशिपाल शर्मा, एसडीएम भाेरंज