सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   MP Anurag reached the court of Maa Baglamukhi with his wife.

Hamirpur (Himachal) News: पत्नी के साथ मां बगलामुखी के दरबार पहुंचे सांसद अनुराग

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 20 Mar 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
MP Anurag reached the court of Maa Baglamukhi with his wife.
मां बगलामुखी मंदिर में सांसद अनुराग ठाकुर पत्नी के साथ। भाजपा।
विज्ञापन
हमीरपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हिंदू नववर्ष पर मां दुर्गा के उपासना पर्व नवरात्र के पावन अवसर पर बनखंडी स्थित मां बगलामुखी और ज्वाला मां के दरबार में पूजा-अर्चना कर समस्त जनकल्याण की कामना की।
Trending Videos

इस दौरान अनुराग सिंह ठाकुर ने देशवासियों को आत्म-जागरण के दिव्य पर्व नव संवत्सर, विक्रम संवत 2083 तथा चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्र का यह पावन अवसर भारतीय संस्कृति, आस्था और वैज्ञानिक परंपरा का गौरवपूर्ण प्रतीक है। इस पर्व में एकता में विविधता, साधना में शक्ति और राष्ट्र कल्याण की भावना परिलक्षित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां दुर्गा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो। उन्होंने आह्वान किया कि मां आदिशक्ति के आशीर्वाद से सभी मिलकर एक सशक्त, संस्कारित और समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प लें। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने भी इस पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भारतीय संस्कृति में नवरात्र का विशेष महत्व है, जो शक्ति, साधना और आत्मशुद्धि का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि मां दुर्गा की कृपा से हिमाचल सहित समस्त देश प्रगति, समृद्धि और खुशहाली के पथ पर अग्रसर हो और समाज में सुख-शांति बनी रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed