{"_id":"69f65202f56703526b079f8b","slug":"nodal-officer-appointed-for-election-related-arrangements-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-192169-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: चुनाव से संबंधित व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: चुनाव से संबंधित व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 03 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं। उपायुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि एसपी को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है।
वहीं, मीडिया सेल के नोडल अधिकारी एडीसी होंगे, जबकि जिला लोक संपर्क अधिकारी मीडिया के साथ जानकारी साझा करेंगे। इसके अतिरिक्त, निर्वाचन प्रक्रियाओं की निगरानी के लिए जिला पंचायत कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका नोडल अधिकारी सहायक आयुक्त होगा।
डाटा अपलोडिंग और सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित व्यवस्थाओं के लिए जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। मतदान और मतगणना के अधिकारियों को प्रशिक्षित करने के लिए तहसीलदार को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
उपायुक्त ने सभी नोडल अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया, ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।
Trending Videos