फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now CCTV will keep an eye on crime and suspicious activities

Hamirpur (Himachal) News: अब अपराध और संदिग्ध गतिविधियों पर सीसीटीवी से रहेगी नजर

Wed, 10 Jun 2026 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 10 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
नादौन में तीन चौकों पर सुरक्षा के लिए लगाए गए कैमरे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
नादौन (हमीरपुर)। अपराध और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए नादौन में अब तीसरे नेत्र का सहारा लिया जाएगा। पुलिस ने बड़ा चौक, इंद्रपाल चौक और कितपाल चौक पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं।
सीसीटीवी कैमरों के स्थापित होने से आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर फरार होने वाले अपराधियों, संदिग्ध गतिविधियों और रात के समय हुड़दंग मचाने वाले लोगों पर नियंत्रण रखने में मदद मिलेगी। नादौन क्षेत्र एक प्रमुख केंद्र बिंदु है, जहां कांगड़ा, हमीरपुर और होशियारपुर आदि से लोग आते हैं। ऐसे में कैमरों की स्थापना बेहद आवश्यक थी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने लंबे समय से इन क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों की मांग की थी, जो अब पूरी हो गई है। पुलिस के अनुसार, कैमरों के माध्यम से दूसरे क्षेत्रों से आने वाले वाहनों पर भी नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने बताया कि नादौन में सीसीटीवी कैमरों की कमी महसूस की जा रही थी और अब इनके स्थापित होने से कानून व्यवस्था बनाए रखने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed