सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now self-help groups will be connected through online platform

Hamirpur (Himachal) News: अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़ेंगे स्वयं सहायता समूह

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 28 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

हमीरपुर। जिलेभर के छह विकास खंडों के स्वयं सहायता समूह अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़ेंगे। ग्रामीण महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूहों की महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।
प्रशिक्षण में महिलाओं को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जोड़ने के टिप्स दिए जाएंगे, जिससे वे अपने उत्पादों की बिक्री स्थानीय बाजार के साथ देश और वैश्विक स्तर पर भी कर सकेंगी। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के माध्यम से समूहों का पंजीकरण होगा और उन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण में उन्हें ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे अमेजॉन, फ्लिपकार्ट सहित अन्य डिजिटल मार्केटप्लेस पर स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। इस अभियान से महिलाओं को घर बैठे अपने उत्पादों को बेचने का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और वे आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बन सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं लंबे समय से हस्तशिल्प, खाद्य उत्पाद, कपड़े, मसाले, अचार, जैविक उत्पाद और अन्य घरेलू वस्तुएं तैयार करती हैं, लेकिन अभी तक इन उत्पादों की बिक्री बाजार और मेलों तक ही सीमित रहती थी। इससे महिलाओं को उत्पादों का उचित मूल्य नहीं मिल पाता था। अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़ने के बाद इन उत्पादों की पहुंच बड़े शहरों और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक हो सकेगी।
योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि महिलाएं अपने घर से ही कारोबार संचालित कर सकेंगी। मोबाइल फोन और इंटरनेट की मदद से ऑर्डर प्राप्त कर सकेंगी और उन्हें पूरा कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed