सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now throwing garbage in the open will be costly, fine will be imposed

Hamirpur (Himachal) News: अब खुले में कूड़ा फेंकना पड़ेगा भारी, लगेगा जुर्माना

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 16 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भरेड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत तीन पंचायतों की सीमाओं पर स्थित भरेड़ी में अब खुले में कूड़ा फेंकना लोगों को भारी पड़ेगा। खुले में कूड़ा फेंकने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और साथ ही जुर्माना भी वसूला जाएगा।
Trending Videos

स्थानीय दुकानदारों को अपनी दुकानों में कूड़ेदान रखने के निर्देश दिए गए हैं। भरेड़ी बाजार मुख्यत: 12 पंचायतों का व्यापारिक स्थल है, जबकि तीन पंचायतों पपलाह, गरसाहड़ व धमरोल की सीमाओं पर स्थित है। ऐसे में यहां पर प्रतिदिन हजारों लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन लोग सफाई व्यवस्था की अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की सुविधाओं के लिए बाजार में फुटपाथ और गंदे पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण किया गया है। मगर लोग इन नालियों में कूड़ा कचरा फेंक रहे हैं, जिससे गंदगी का आलम बना हुआ है। ऐसे में मुख्य बाजार में स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रशासन और व्यापार मंडल ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लेते हुए बाजार में इधर-उधर कचरा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने व नियमों के अनुसार जुर्माना लगाने का निर्णय लिया है।
नियमों के अनुसार खुले में कूड़ा फेंकते हुए पकड़े जाने पर 500 रुपये से 5 हजार रुपये का जुर्माना किया जा सकता है। दुकानदारों को अपनी दुकानों के बाहर डस्टबिन रखने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं, ताकि बाजार में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।




कुछ दुकानदार और राहगीर बाजार की नालियों तथा सड़कों पर कचरा फेंक रहे हैं। इस प्रकार की लापरवाही को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी दुकानदारों को अपनी दुकानों के बाहर डस्टबिन रखना होगा। यदि कोई दुकानदार या राहगीर बाजार में कचरा फैलाते हुए पाया गया तो उसको जुर्माना लगाया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी। -दीप चंद, उपप्रधान व्यापार मंडल, भरेड़ी


विभाग द्वारा समय-समय पर नालियों की सफाई और अन्य आवश्यक कार्य किए जाते हैं, लेकिन यदि लोग खुद ही नालियों में कचरा फेंकेंगे तो गंदगी की समस्या फिर से उत्पन्न हो जाएगी। कूड़ा-कचरा इधर-उधर फेंकने के बजाय डस्टबिन में ही डालें, ताकि भरेड़ी बाजार साफ-सुथरा और व्यवस्थित बना रहे। -प्रवीण कुमार, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग अनुभाग, भरेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article