{"_id":"6a63c351249db0b6830385a8","slug":"nsui-protest-against-the-neet-paper-leak-and-the-lathi-charge-on-students-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-202093-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नीट पेपर लीक और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नीट पेपर लीक और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन
Sat, 25 Jul 2026 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय बड़सर में धरना प्रदर्शन करते हुए एनएसयूआई के कार्यकर्ता। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर (हमीरपुर)। नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक प्रकरण और दिल्ली में मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय बड़सर में एनएसयूआई ने धरना-प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान एचपीएमसी के निदेशक मंडल के सदस्य रूबल सिंह ठाकुर और एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष रुद्राक्ष सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।रूबल सिंह ठाकुर ने कहा कि नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में कथित पेपर लीक की घटना लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ अन्याय है।
उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से छात्रों का परीक्षा प्रणाली और सरकारी संस्थाओं पर विश्वास कमजोर होता है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच करवाने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी व सुरक्षित बनाने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और छात्रों की समस्याओं का समाधान संवाद के माध्यम से किया जाना चाहिए।
धरना-प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कथित पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और छात्रों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग भी की गई।