सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Opportunity to get your name included in the voter list, apply by 28th

Hamirpur (Himachal) News: मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने का मौका, 28 तक करें आवेदन

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 20 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने जिला की ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण का शेड्यूल तय कर दिया है। उन्होंने बताया कि जिला हमीरपुर की 225 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन तीन फरवरी को किया गया था।
Trending Videos

उन्होंने बताया कि जिला हमीरपुर की 16 ग्राम पंचायतों से 9 ग्राम पंचायतों का गठन हुआ है। उन्होंने बताया कि पंचायतों के विभाजन और पुनर्गठन से प्रभावित जिला की कुल 34 ग्राम पंचायतों- बड़ा, कोटला चिल्लियां, जलाड़ी, ऊट्टप, गाहली, टिल्लू, चमराल, नघूं, लंजयाणा, ऊटपुर, पुरली, समीरपुर, संगरोह कलां, धमरोल, गरसाहड़, खरवाड़, कड़ोहता, भौंखर, ककरोहल, जख्योल, दसमल, देई का नौण, कुठेड़ा, मझोग सुल्तानी, टिब्बी, ख्याह लोहाखरियां, छ्योड़ी, बफड़ी, री, चबूतरा, करोट, दाड़ला, बलेहु और बड़ेई की मतदाता सूचियों को छोड़कर जिला हमीरपुर की अन्य समस्त ग्राम पंचायतों के किसी मतदाता का नाम अगर तीन फरवरी को प्रकाशित मतदाता सूचियों में किन्हीं कारणों से शामिल नहीं हो पाया है, तो वह संबंधित विकास खंड कार्यालय में आवश्यक दस्तावेजों सहित 28 मार्च तक अपना दावा प्रस्तुत कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण प्राधिकारी इन मतदाता सूचियों में नाम शामिल करने के दावों और अपात्र लोगों के नाम हटाने के लिए आपत्तियों का निपटारा 2 अप्रैल तक करेंगे। पुनरीक्षण प्राधिकारी के निर्णय के खिलाफ दस अप्रैल तक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) के सम्मुख अपील की जा सकती है। इन अपीलों का निपटारा 17 अप्रैल तक किया जाएगा।
20 अप्रैल तक अनुपूरक (संशोधित) मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दावे या आक्षेप प्रस्तुत करने हेतु निर्धारित प्रपत्र फार्म पंचायत सचिव और खंड विकास अधिकारी कार्यालयों में निशुल्क उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed