सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Panic Ensued Over Reports of a Minor Girl Disappearance 14-Year-Old Navya Was Asleep in Storeroom

हिमाचल: नाबालिग लड़की के लापता होने की खबर से मचा गया था हड़कंप, स्टोर रूम में सोई थी 14 वर्षीय नव्या

संवाद न्यूज एजेंसी, अवाहदेवी (हमीरपुर)। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 23 Apr 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में एक 14 वर्षीय बालिका के लापता होने की खबर से हड़कंप मच गया था। हुआ यूं कि नव्या स्टोर रूम में जाकर सो गई थी और अनजाने में स्टोर का दरवाजा बाहर से बंद हो गया था। पढ़ें पूरी खबर...

Panic Ensued Over Reports of a Minor Girl Disappearance 14-Year-Old Navya Was Asleep in Storeroom
14 वर्षीय बालिका - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

कस्बा अवाहदेवी में वीरवार को एक 14 वर्षीय बालिका के लापता होने की खबर ने पूरे दिन लोगों को चिंता में डाले रखा। सोशल मीडिया पर सुबह करीब दस बजे से यह खबर तेजी से फैल गई। लड़की का नाम नव्या है। नव्या की तबीयत ठीक नहीं थी, जिस कारण वह सुबह स्कूल नहीं गई थी। उसकी माता अवाहदेवी माता मंदिर में कार्यरत है और वह रोज की तरह सुबह करीब नौ बजे मंदिर चली गई।

Trending Videos


घर पर उस समय नव्या की ताई मौजूद थी। करीब दस बजे ताई ने नव्या को आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। नव्या स्टोर रूम में जाकर सो गई थी और अनजाने में स्टोर का दरवाजा बाहर से बंद हो गया। ताई ने कई बार आवाजें लगाईं, लेकिन कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उसने घर और आसपास खोजबीन शुरू कर दी और नव्या की माता को भी बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच परिवार के एक सदस्य ने सोशल मीडिया पर नव्या के लापता होने की सूचना डाल दी, जिसके बाद यह खबर तेजी से फैल गई। परिजन पूरे दिन खेतों और रिश्तेदारों के यहां बेटी की तलाश करते रहे। उधर, स्टोर के अंदर सो रही नव्या की जब नींद खुली तो उसने खुद को बंद पाया, लेकिन उसकी आवाज पर किसी का ध्यान नहीं गया। शाम करीब साढ़े पांच बजे आखिरकार स्टोर रूम से नव्या की आवाज सुनी गई। जब दरवाजा खोला गया तो नव्या सुरक्षित मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed