फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Panoh's Asha and Dhamrol's Anita are in the race for the post of Zila Parishad Chairperson.

Hamirpur (Himachal) News: पनोह की आशा और धमरोल की अनिता जिप अध्यक्ष पद की दौड़ में

Sun, 05 Jul 2026 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 05 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला परिषद चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद अब भाजपा में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए मंथन जारी है। अध्यक्ष पद के लिए पनोह वार्ड से निर्वाचित आशा ठाकुर और धमरोल वार्ड से निर्वाचित अनिता शर्मा सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं।
विज्ञापन

दोनों नेताओं के पास पंचायतीराज संस्थाओं में लंबा अनुभव है। हालांकि अंतिम फैसला रविवार को होने वाली भाजपा की संगठनात्मक बैठक में होगा, जहां अधिकृत प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगेगी।
विज्ञापन

भाजपा ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के संभावित दावेदारों जिला परिषद सदस्यों से बायोडाटा भी मांगा है। इसमें पंचायतीराज संस्थाओं का अनुभव, संगठन में निभाई गई जिम्मेदारियां और पार्टी के प्रति योगदान का ब्योरा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माना जा रहा है कि इन्हीं मानकों के आधार पर नेतृत्व अंतिम निर्णय करेगा। करीब एक माह के इंतजार के बाद सोमवार को जिला परिषद को नया अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मिल जाएगा। जिला प्रशासन ने दोनों पदों के चुनाव के लिए बैठक बुला ली है।
19 सदस्यीय जिला परिषद में भाजपा के पास 15 सदस्यों का स्पष्ट बहुमत है। ऐसे में दोनों पदों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत लगभग तय मानी जा रही है। हालिया चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने 15 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि तीन सीटों पर निर्दलीय और एक सीट पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी विजयी हुए थे।
अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित होने के कारण उपाध्यक्ष पद पर पुरुष सदस्य को मौका मिलने की संभावना है। पार्टी इस चयन में क्षेत्रीय संतुलन का भी ध्यान रख सकती है। सूत्रों के अनुसार बड़सर और हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित भाजपा समर्थित पुरुष सदस्यों के नाम उपाध्यक्ष पद के लिए चर्चा में हैं।

चुनाव से पहले भाजपा का मंथन
अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए भाजपा ने श्रीनैना देवी के विधायक रणधीर शर्मा को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। रविवार को होने वाली संगठनात्मक बैठक में उनके नेतृत्व में अधिकृत प्रत्याशियों के नाम तय किए जाएंगे। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के साथ वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव और 2024 के उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी रहे वरिष्ठ नेता एवं सह-प्रभारी भी मौजूद रहेंगे।


कोट
अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित सदस्यों से बायोडाटा मंगवाया गया है। रविवार को पार्टी के चुनाव प्रभारी की अध्यक्षता में बैठक होगी, जिसमें इस विषय पर अंतिम चर्चा की जाएगी। -राकेश ठाकुर, जिलाध्यक्ष, भाजपा हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article