सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Parking crisis persists in Sujanpur, plans fail to move beyond paperwork

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में पार्किंग संकट बरकरार, योजनाएं कागजों से बाहर नहीं निकल पाईं

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 03 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Parking crisis persists in Sujanpur, plans fail to move beyond paperwork
-जोगिंद्र ठाकुर, सुजानपुर निवासी।
विज्ञापन
नगर परिषद सुजानपुर के नौ वार्डों में नहीं हुआ पार्किंग का निर्माण, चुनाव के दौरान हर बार उठता है मुद्दा, नहीं होता हल
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर(हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के अंतर्गत नौ वार्डों में सार्वजनिक पार्किंग का मुद्दा लंबे समय से चर्चा में है, लेकिन अब तक जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्य नहीं हो सका है।
बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या के बावजूद पार्किंग निर्माण केवल बैठकों, प्रस्तावों और कागजी योजनाओं तक सीमित रह गया है। चुनाव के समय यह मुद्दा जोर पकड़ता है, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही समस्या फिर ठंडे बस्ते में चली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐतिहासिक और पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण सुजानपुर शहर में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बढ़ती संख्या ने सड़कों पर दबाव बढ़ा दिया है। मुख्य बाजार, सरकारी कार्यालयों और आवासीय क्षेत्रों में पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने से लोग मजबूरी में सड़क किनारे वाहन खड़ा करते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है और जाम की स्थिति बनी रहती है।
नौ वार्डों में अब तक एक भी व्यवस्थित सार्वजनिक पार्किंग स्थल विकसित नहीं हो पाया है।
हालांकि नगर परिषद की बैठकों में कई बार इस मुद्दे पर चर्चा हुई और योजनाएं भी बनीं, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हो सका। चौगान में बनाई गई पार्किंग का उपयोग मुख्य रूप से टैक्सियों और ट्रालों के लिए ही हो रहा है।
चुनावों के दौरान प्रत्याशी पार्किंग निर्माण को प्राथमिकता देने का वादा करते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद यह मुद्दा फिर उपेक्षित रह जाता है और जनता को रोजमर्रा की परेशानी झेलनी पड़ती है।
कोट्स

बाजार में पार्किंग निर्माण को लेकर कार्य किया जा रहा है, ताकि वाहन चालकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। चौगान में नगर परिषद की ओर से पार्किंग का निर्माण किया गया है। -हर्षित शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सुजानपुर
---




पार्किंग की कमी का सबसे ज्यादा असर स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों पर पड़ रहा है। बाजार में आने वाले ग्राहकों को वाहन खड़ा करने की जगह नहीं मिलती, जिससे व्यापार भी प्रभावित होता है। -जोगिंद्र ठाकुर, सुजानपुर निवासी



सुजानपुर शहर में पार्किंग निर्माण केवल चुनावों के दौरान घोषणाओं तक सीमित रहता है। चुनावों के बाद निर्माण को लेकर कोई भी कार्य नहीं हो पाता है। -जनक सिंह, वार्ड नंबर आठ निवासी



यदि सही योजना और इच्छाशक्ति हो तो समस्या का समाधान संभव है। मल्टीलेवल पार्किंग, खाली सरकारी जमीन का उपयोग जैसे विकल्प से समस्या का समाधान हो सकता है। -संजय कुमार, सुजानपुर निवासी



नौ वार्डों में पार्किंग व्यवस्था न होने से अक्सर वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ती है, जिससे शहर में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। -शशि कुमार, सुजानपुर निवासी।

-जोगिंद्र ठाकुर, सुजानपुर निवासी।

-जोगिंद्र ठाकुर, सुजानपुर निवासी।

-जोगिंद्र ठाकुर, सुजानपुर निवासी।

-जोगिंद्र ठाकुर, सुजानपुर निवासी।

-जोगिंद्र ठाकुर, सुजानपुर निवासी।

-जोगिंद्र ठाकुर, सुजानपुर निवासी।

-जोगिंद्र ठाकुर, सुजानपुर निवासी।

-जोगिंद्र ठाकुर, सुजानपुर निवासी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article