फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Passengers inconvenienced by the suspension of the Dharampur-Chandigarh bus service.

Hamirpur (Himachal) News: धर्मपुर-चंडीगढ़ बस सेवा बंद होने से यात्री परेशान

Sat, 04 Jul 2026 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 04 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
लदरौर (हमीरपुर)। धर्मपुर डिपो की धर्मपुर से चंडीगढ़ जाने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा बंद होने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। यह बस प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 बजे तरक्वाड़ी से चंडीगढ़ के लिए रवाना होती थी।
विज्ञापन

बस सेवा बंद होने के कारण विशेष रूप से पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के लिए जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अवाहदेवी, ढोह, तरक्वाड़ी, बस्सी, भोरंज, पट्टा, स्नेड, ऊखली सहित अनेक गांवों के यात्रियों की नियमित यात्रा प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

यात्रियों को निजी साधनों का उपयोग कर पहले हमीरपुर आना पड़ रहा है, इसके बाद चंडीगढ़ के लिए बस लेनी पड़ रही है। इस संबंध में रमेश कुमार, दिलीप शर्मा, विजय ठाकुर, रमन सिंह, सुनीता, नीलम, अनामिका और रूहानी आदि यात्रियों ने बताया कि यह बस क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण परिवहन सुविधा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बंद होने से आम लोगों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। उन्होंने एचआरटीसी प्रबंधन से इस रूट पर पुनः बस सेवा शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed