फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Patlandar substation not operational even after a year and a half; Rajendra Rana raises questions.

Hamirpur (Himachal) News: पटलांदर सब स्टेशन डेढ़ साल बाद भी शुरू नहीं, राजेंद्र राणा ने उठाए सवाल

Wed, 01 Jul 2026 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 01 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया है कि आंसला में स्थापित 33 केवी सब-स्टेशन पटलांदर को डेढ़ साल बाद भी जानबूझकर चालू नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस कारण क्षेत्र के लोग कम वोल्टेज और बार-बार बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे हैं। राणा ने कहा कि क्षेत्र की बिजली आपूर्ति में सुधार और बिजली बोर्ड पर कार्यभार कम करने के उद्देश्य से विधायक रहते हुए उन्होंने इस सब-स्टेशन को स्वीकृत करवाकर बनवाया था, लेकिन इसके बावजूद इसे चालू नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग अब भी बिजली की समस्या से परेशान हैं और सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। उन्होंने कहा कि सुजानपुर का बच्चा-बच्चा पूछ रहा है कि हमें अंधेरे में रहकर पढ़ाई क्यों करनी पड़ रही है? क्या जनता से सुविधा छीनकर स्थानीय विधायक के एसी का बिल भरा जा रहा है? या फिर उनके नाम की शिलान्यास पटि्टका देखकर स्थानीय विधायक और सरकार को करंट लग रहा है?
विज्ञापन
विज्ञापन

राणा ने सरकार से पटलांदर सब-स्टेशन को जल्द शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed