{"_id":"69c90f3f2f72b796ee00140b","slug":"pensioners-angry-over-non-payment-of-medical-bills-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-188416-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: चिकित्सा बिलों का भुगतान न होने से पेंशनरों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: चिकित्सा बिलों का भुगतान न होने से पेंशनरों में आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 30 Mar 2026 05:04 AM IST
विज्ञापन
हिम-आंचल पेंशनर्स संघ के स्थापना दिवस समारोह में मौजूद मुख्यातिथि, पदाधिकारी व सदस्य। संवाद
विज्ञापन
हिम-आंचल पेंशनर्स संघ ने मनाया राज्य स्तरीय स्थापना दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। हिम-आंचल पेंशनर्स संघ ने राज्य स्तरीय 29वां स्थापना दिवस समारोह पेंशनर भवन हमीरपुर में मनाया। कार्यक्रम में काफी संख्या में पेंशनरों ने भाग लिया। समारोह एवं प्रदेश इकाई की बैठक प्रदेशाध्यक्ष केसी गौतम की अध्यक्षता में हुई। समारोह में संघ के संस्थापक सदस्य विष्णु दत्त शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। संघ प्रदेशाध्यक्ष केसी गौतम, मुख्य संरक्षक योग राज शर्मा, विष्णु दत्त शर्मा, महासचिव सचिव ओम राज कंवर आदि ने संघ की गतिविधियों की जानकारी दी। संघ के गठन से लेकर अब तक संघ के 29 वर्ष के सफर पर प्रकाश डाला। संस्थापक सदस्यों के योगदान की सराहना की गई। इसके बाद बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों व समस्याओं पर चर्चा हुई।
पेंशनरों ने जुलाई 2023 का एक प्रतिशत कम मिला महंगाई भत्ता, महंगाई भत्ता की देय पांच किस्तें, लंबित चिकित्सा बिलों का भुगतान, महंगाई भत्ता की जारी तीन किस्तों का 21-21 मास का एरियर, चिकित्सा भत्ते में बढ़ोतरी संबंधी लंबित मांगें शीघ्र न करने पर सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि पेंशनरों की लंबित समस्त देनदारियों का एकमुश्त भुगतान वित्तीय वर्ष 2026-27 में किया जाए। इस दौरान शंभु राम जसवाल, बली राम ठाकुर, लक्ष्मी आर्य, रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
Trending Videos