{"_id":"6a6ba0f1d76b099c040e7ea7","slug":"phd-scholars-guide-to-be-changed-at-nit-hamirpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-202920-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: एनआईटी हमीरपुर में पीएचडी शोधार्थी का बदला जाएगा गाइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: एनआईटी हमीरपुर में पीएचडी शोधार्थी का बदला जाएगा गाइड
Fri, 31 Jul 2026 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में आर्किटेक्चर विभाग के पीएचडी शोधार्थी और उसके सुपरवाइजर के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद का समाधान हो गया है।
मानसिक प्रताड़ना के आरोपों के बाद गठित जांच समिति की सिफारिश पर शोधार्थी का गाइड बदलने का फैसला लिया है। निदेशक स्तर पर भी इस निर्णय को मंजूरी मिल गई है। अब संस्थान शोधार्थी के लिए नया सुपरवाइजर नियुक्त करेगा, जिसके निर्देशन में वह पीएचडी पूरी करेगा।
हालांकि, शोधार्थी को करीब तीन वर्षों से किए जा रहे शोध विषय को छोड़कर नए विषय पर काम करना होगा। संस्थान ने विभागीय व्यवस्था के अनुसार नया गाइड नियुक्त करने का निर्णय लिया है। शोधार्थी ने 10 मई को संस्थान प्रबंधन को शिकायत देकर सुपरवाइजर पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। इसके बाद विभाग ने भी गाइड बदलने की सिफारिश की थी।
विज्ञापन
छह जुलाई को समिति ने सुनवाई की, जबकि 22 जुलाई को शोधार्थी ने सदर थाना में भी शिकायत दर्ज करवाई थी। संस्थान ने अब शोधार्थी की मांग को स्वीकार करते हुए गाइड बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। संवाद