{"_id":"69a09e53a68ac575990649fa","slug":"physiotherapy-facilities-will-be-increased-in-echs-hamirpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-184954-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: ईसीएचएस हमीरपुर में फिजियोथेरेपी की सुविधा में होगा इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: ईसीएचएस हमीरपुर में फिजियोथेरेपी की सुविधा में होगा इजाफा
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। ईसीएचएस हमीरपुर में शीघ्र ही पूर्व सैनिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए फिजियोथेरेपी की सुविधा में इजाफा होगा। मरीजों की सुविधा के लिए फिजियोथेरेपी में मशीनों की बढ़ोतरी के लिए भेजे 10 लाख रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।
इसके लिए बजट भी स्वीकृत हो गया है। अब मशीनों की खरीदारी के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। ईसीएचएस हमीरपुर में पहले जहां प्रतिदिन 50 मरीज फिजियोथेरेपी सुविधा का लाभ उठा पाते थे, वहीं अब इसका लाभ 100 मरीज उठा सकेंगे। ईसीएचसी प्रबंधन की ओर से फिजियोथेरेपी केंद्र में मशीनों की संख्या को बढ़ाने के लिए उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजा था, जिसके लिए दस लाख रुपये का बजट मंजूर हो गया है।
बजट मंजूर होने के बाद सितंबर 2026 तक कार्पू पूरा होने की उम्मीद है। अब यहां पर विभिन्न मशीनरी को बढ़ाया जाएगा, ताकि एक साथ पांच से छह मरीजों को लाभ मिल सके। इसके अलग-अलग उपचार केंद्र बनाए जाएंगे, जिसमें विभिन्न प्रकार के दर्द विकारों से जूझ रहे मरीजों को एक्सरसाइज करवाई जाएगी।
फिजियोथेरेपी केंद्र को विस्तार देने के लिए स्थान भी चिह्नित कर लिया गया है। वर्तमान में ईसीएचसी केंद्र में फिजियोथेरेपी की सुविधा प्रदान की जा रही है, लेकिन यहां पर अभी कम मशीनें स्थापित की गई हैं। नए फिजियोथेरेपी सेंटर में इन मशीनों को दोगुना किया जाएगा।
उपकरणों की संख्या होगी दोगुना
फिजियोथेरेपी सेंटर में शार्ट वेव डायथैरेपी एक ही उपलब्ध है, जिन्हें बढ़ाकर दो किया जाएगा। लंबर एंड सर्वाइकिल टेक्शन वर्तमान में एक मशीन उपलब्ध है, इसकी संख्या भी बढ़ाकर दो की जाएगी। ट्रांसक्यूटेनियश इलेक्ट्रिकल नर्व स्टिमुलेशन (टीईएनएस) की वर्तमान में तीन मशीनें हैं, जिन्हें बढ़ाकर छह किया जाएगा। अल्ट्रा सोनिक शेल्टर को भी बढ़ाकर दो से चार किया जाएगा। थैरोपेटिक बेड की संख्या को एक से बढ़ाकर दो किया जाएगा। इन्फ्रारेड हील की मशीन को बढ़ाकर तीन से छह किया जाएगा। वैक्स बाथ (हाइड्रो क्लेक्ट्रल हीलिंग सिस्टम) को दो से बढ़ाकर चार किया जाएगा। डायग्नल एबडेक्शन डिवाइस को दो से बढ़ाकर पांच किया जाएगा। इसके अलावा हाथ, पैरों की एक्सरसाइज के लिए भी उपकरण लगाए जाएंगे।
कोट :
ईसीएचएस हमीरपुर में फिजियोथेरेपी सेंटर में मशीनों की संख्या को बढ़ाने के लिए प्रस्ताव भेजा था, जिसके लिए बजट स्वीकृत हो गया है। अब मशीनों की खरीदारी के लिए कवायद शुरू कर दी है। इसके सितंबर 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। -कर्नल चंद्रशेखर, ऑफिसर इंजार्च ईसीएचएस, हमीरपुर
Trending Videos