{"_id":"69cec04bc3ad54f9ce03fdfe","slug":"potholes-at-nadaun-bus-stand-have-caused-problems-and-repairs-havent-been-completed-for-a-year-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-188835-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नादौन बस अड्डा में गड्ढों ने बढ़ाई परेशानी, एक साल से नहीं हो पाई मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नादौन बस अड्डा में गड्ढों ने बढ़ाई परेशानी, एक साल से नहीं हो पाई मरम्मत
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
बस अड्डा नादौन में पड़े गड्ढे में जमा हुआ बारिश का पानी । संवाद
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। बस अड्डा परिसर नादौन में गड्ढ़ों की मरम्मत एक वर्ष बाद भी नहीं हो पाई है। हालात ऐसे हैं कि बस अड्डा के साथ मुख्य सड़क पर भी गड्ढों की भरमार है, लेकिन विभागीय अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं।
खस्ताहाल परिसर में वाहन चालकों और यात्रियों ने को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतनी ही नहीं, हल्की सी बारिश होने के बाद भी गड्ढों में पानी जमा हो रहा है, जिससे चालकों समेत राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इसके अलावा दुकानदारों को भी खाद्य पदार्थ बेचने में परेशानी का सामना पड़ रहा है।
स्थानीय दुकानदारों और बस चालकों ने विभाग से समस्या का समाधान करने और पैचवर्क की जगह परिसर में पेबर ब्लॉक डलवाने की मांग की है, ताकि बस अड्डा में गड्ढों की समस्या का समाधान किया जा सके। बस अड्डा नादौन से ऊना, कांगड़ा और हमीरपुर मुख्यालय को तीनों ओर सड़क जाती है और तीनों ओर सड़क पर गड्ढे पड़े हुए हैं।
बाक्स
बस अड्डा नादौन की हालत खस्ता है। अड्डे में जगह-जगह पर गड्ढे पड़े हुए हैं, जिस कारण खासी परेशानी होती है। रात के समय गड्ढे दिखाई नहीं देते और हादसे का डर रहता है। -अजय ठाकुर, निवासी नादौन
एक बारिश होती है और पूरे बस अड्डे में पानी जमा हो जाता है। इससे यहां पर मच्छर और मक्खियां पनप रहीं हैं, जो अड्डे में सजी दुकानों के खाद्य पदार्थों पर बैठ रहीं हैं। -जिंदू, निवासी नादौन
बस अड्डा के बाहर दोनों ओर सड़कों की हालत भी खस्ता है, लेकिन प्रशासन और विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। लंबे समय से यहां पर मरम्मत कार्य नहीं हुआ है। -मुन्ना, निवासी नादौन
प्रशासन को कई बार इस बारे में अवगत करवाया है, लेकिन आज तक मरम्मत कार्य नहीं हुआ। नादौन में रोजाना सैकड़ों लोग आते हैं। हमीरपुर से ज्वालाजी सड़क की हालत भी दयनीय है। -सुनील, यात्री।
कोट:
बस अड्डा सहित सड़क के गड्ढों की समस्या ध्यान में लाई गई है। जल्द ही संबंधित विभाग को समस्या का समाधान करने के निर्देश दे दिए जाएंगे। -निशांत शर्मा, एसडीएम नादौन
Trending Videos