सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Preparations complete for the swearing-in ceremony of Pradhans and Up-Pradhans

Hamirpur (Himachal) News: प्रधानों-उपप्रधानों के शपथ ग्रहण समारोह को तैयारियां पूरी

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 15 Jun 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर की सभी 242 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों और उपप्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को बहुतकनीकी कॉलेज बड़ू के मैदान में आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर आयुष, विधि, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा लगभग दोपहर 12 बजे सभी प्रधानों एवं उपप्रधानों को शपथ दिलाएंगे और नवनिर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन स्थल पर जनप्रतिनिधियों सहित उपस्थित लोगों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था के साथ भोजन, पेयजल, शौचालय, पार्किंग एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पंडाल में जिला के सभी छह विकास खंडों के जनप्रतिनिधियों के लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाए जाएंगे, ताकि कार्यक्रम को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सके। सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को एक साथ शपथ दिलाई जाएगी।
इसके अलावा, पंजीकरण, प्रमाणपत्र एवं किट वितरण तथा शपथ प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
उपायुक्त ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि आयुष, विधि, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा सोमवार सुबह ही जयसिंहपुर से हमीरपुर पहुंचेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के बाद वह जयसिंहपुर लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed