{"_id":"6a3d7d46587576343b0c8199","slug":"questioning-of-the-students-22-classmates-as-well-as-the-ward-member-and-the-panchayat-head-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-198593-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: छात्र के 22 सहपाठियों समेत वार्ड \nसदस्य और पंचायत प्रधान से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: छात्र के 22 सहपाठियों समेत वार्ड सदस्य और पंचायत प्रधान से पूछताछ
Fri, 26 Jun 2026 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर(हमीरपुर)। थाना सुजानपुर के तहत पटलांदर में 16 वर्षीय छात्र के फंदा लगाकर कथित आत्महत्या करने के मामले में पुलिस जांच जारी है। वीरवार को पुलिस टीम ने स्कूल में छात्र के 22 सहपाठियों के अतिरिक्त संबंधित वार्ड सदस्य और पंचायत प्रधान के भी बयान दर्ज किए।
मामले की तह तक पहुंचने के लिए स्थानीय स्तर पर लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि छात्र के सामाजिक और पारिवारिक परिवेश से जुड़े तथ्यों को भी समझा जा सके। मामले से जुड़े सुसाइड नोट की सत्यता की पुष्टि के लिए अब उसकी हैंडराइटिंग का मिलान धर्मशाला स्थित फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में करवाया जाएगा।
पुलिस ने सुसाइड नोट और छात्र की अन्य लिखावट से संबंधित दस्तावेज एकत्र कर लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। दो दिनों से पुलिस ने स्कूल के विद्यार्थियों से भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन अधिकांश बच्चे इस मामले में कुछ कहने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में छात्र के शरीर पर मारपीट के कोई निशान नहीं थे। सोमवार रात को डीएवी स्कूल आलमपुर में पढ़ाई कर रहे 11वीं कक्षा के छात्र ने पटलांदर में कमरे में फंदा लगाकर कथित आत्महत्या कर ली थी।
वहीं, सुसाइड नोट में छात्र ने अपनी मौत का जिम्मेदार शिक्षण संस्थान और अध्यापकों को ठहराया था। हालांकि छात्र के सहपाठियों की ओर से पुलिस को दिए बयानों में स्कूल व्यवस्था को दुरस्त बताया गया है।