सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rains have ruined the farmers' hard work, leaving the wheat crop drenched in the fields.

Hamirpur (Himachal) News: बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खेतों में भीगी गेहूं की फसल

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 04 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Rains have ruined the farmers' hard work, leaving the wheat crop drenched in the fields.
ककड़ियाणा में बारिश में भीगी गेहूं की फसल। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में रविवार को हुई बारिश ने किसानों की बेहतर फसल की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। खेतों में कटी हुई गेहूं की फसल भीगने से नुकसान की आशंका बढ़ गई है, वहीं सूखा चारा भी बर्बादी की कगार पर पहुंच गया है।
Trending Videos

सुबह के समय अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। इसके बाद दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई। कई स्थानों पर अभी भी कटी हुई फसल खेतों में पड़ी है, जो बारिश के कारण भीग गई है। कुछ किसानों ने फसल को तिरपाल से ढककर बचाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 27 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बिजाई की गई थी, जिसमें अब तक लगभग 78 प्रतिशत फसल की थ्रेसिंग पूरी हो चुकी है। किसानों का कहना है कि यदि अगले दो से तीन दिन बारिश जारी रही तो फसल को भारी नुकसान हो सकता है।
इससे पहले भी मौसम की मार से करीब 10 प्रतिशत गेहूं की फसल प्रभावित हो चुकी है। इसके अलावा बागवानी क्षेत्र में भी आम, लीची और अन्य फसलों को भी नुकसान की आशंका जताई जा रही है, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है।
वहीं, अधंड़ और बारिश के बीच जाहू में बिजली के खंभे पर पेड़ गिरने से वह क्षतिग्रस्त हो गया। इससे 33 केवी लाइन के प्रभावित होने से जाहू सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली सेवा बाधित हुई। घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है।
बिजली बोर्ड का दावा है कि कुछ समय बाद वैकल्पिक लाइन से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। इसके अलावा चौरी में भी बिजली के तार टूटे हैं। गांव दाड़ला, डिडवीं सहित कई स्थानों पर बिजली बाधित रही। इसके चलते स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
घरडाट में सड़क पर गिरा पेड़, यातायात बाधित
हीरानगर से छबोट सड़क मार्ग पर घरडाट में पेड़ गिर गया। इसके चलते करीब एक घंटा यातायात बाधित हुआ। यातायात बाधित होने के कारण लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतें पेश आईं। हालांकि बाद में पेड़ को हटाकर यातायात को बहाल कर दिया गया। इसके अलावा बिझड़ी से दियोटसिद्ध सड़क के एबीसी चौक के पास पेड़ गिर गया। इस दौरान दो बाइक चालक बाल-बाल बच गए। कुछ समय के लिए मार्ग बाधित रहा।
अंधड़ में गिरा फ्लेक्स बोर्ड, बाल-बाल बचे श्रद्धालु
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ की नगरी दियोटसिद्ध में बैरियर नंबर एक के समीप मंदिर न्यास की ओर से लगाया एक फ्लेक्स बोर्ड तेज अंधड़ के चलते सड़क पर गिर गया। गनीमत यह रही कि उस समय सड़क से कोई श्रद्धालु नहीं गुजर रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय दुकानदारों में सुदेश डडवाल, छोटू राम और दविंदर सिंह सहित अन्य लोगों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए सड़क पर गिरे फ्लेक्स बोर्ड को हटाकर किनारे किया। मंदिर अधिकारी सुभाष कुमार मल्होत्रा ने बताया कि फ्लेक्स बोर्ड गिरने की सूचना होमगार्ड के जवानों ने दी। तुरंत न्यास के कर्मचारियों को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान किया गया है।
-
जिले में अधिकतर किसान गेहूं की थ्रेसिंग कर चुके हैं। कुछ जगहों पर गेहूं की फसल की कटाई बाकी है। नुकसान की रिपोर्ट मंगवाई गई है। -डीडी शर्मा, उपनिदेशक, कृषि विभाग हमीरपुर
कई जगह बिजली के तार टूटे थे। इनकी मरम्मत करवाकर बिजली सेवा बहाल कर दी गई है। नुकसान का आकलन करवाया जा रहा है। -आशीष कपूर, एसई, बिजली बोर्ड हमीरपुर


गांव ककड़ियाणा में तिरपाल से ढकी गेहूं की फसल। संवाद

ककड़ियाणा में बारिश में भीगी गेहूं की फसल। संवाद
डिडवीं में हल्की बारिश के बीच तूड़ी भरते किसान। संवाद
जाहू में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त बिजली खंभा। स्रोत : बिजली बोर्ड
दियोटसिद्ध में बैरियर नंबर एक के समीप गिरे फ्लेक्स बोर्ड को हटाते दुकानदार व अन्य। स्रोत : जागरूक पाठक

ककड़ियाणा में बारिश में भीगी गेहूं की फसल। संवाद

ककड़ियाणा में बारिश में भीगी गेहूं की फसल। संवाद

ककड़ियाणा में बारिश में भीगी गेहूं की फसल। संवाद

ककड़ियाणा में बारिश में भीगी गेहूं की फसल। संवाद

ककड़ियाणा में बारिश में भीगी गेहूं की फसल। संवाद

ककड़ियाणा में बारिश में भीगी गेहूं की फसल। संवाद

ककड़ियाणा में बारिश में भीगी गेहूं की फसल। संवाद

ककड़ियाणा में बारिश में भीगी गेहूं की फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed