सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rajput Mahasabha protested against the fees fixed for TGT TET

Hamirpur (Himachal) News: राजपूत महासभा ने किया टीजीटी टेट के लिए निर्धारित फीस का विरोध

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 04 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजपूत महासभा और राजपूत कल्याण सभा ने शिक्षा बोर्ड द्वारा टीजीटी टेट के लिए निर्धारित शुल्क का विरोध किया है। बोर्ड की अधिसूचना के अनुसार जून में होने वाली परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों से 1200 और आरक्षित वर्ग से 700 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
Trending Videos

महासभा के प्रवक्ता विक्रम ठाकुर ने कहा कि शुल्क में इस प्रकार का अंतर सामान्य वर्ग के बेरोजगारों के साथ भेदभाव और आर्थिक शोषण है, जो समाज में जातीय द्वेष को बढ़ावा दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा के महासचिव जोगिंद्र ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुवीर राणा और होशियार सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर, यशपाल मिन्हास, प्रदीप ठाकुर, महेंद्र भारद्वाज, एडवोकेट नरेश ठाकुर, अनुराग जसरोटिया, सौरभ पटियाल, नीटू ठाकुर और वित्त सचिव रविंद्र सकलानी सहित अन्य सदस्यों ने मांग की है कि सभी परीक्षाओं के लिए एक समान शुल्क निर्धारित किया जाए, ताकि समानता और सामाजिक न्याय को बढ़ावा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed