सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rajput Mahasabha vows to oppose UGC guidelines

Hamirpur (Himachal) News: राजपूत महासभा ने यूजीसी गाइडलाइन के विरोध का लिया प्रण

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 04 Feb 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजपूत महासभा जिला इकाई कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को मझोट में हुई। बैठक में सामान्य वर्ग के सभी मुद्दों के प्रति संघर्ष और यूजीसी गाइडलाइन के विरोध का प्रण लिया गया।
Trending Videos

बैठक में मुख्यातिथि के रूप में सेवानिवृत्त मेजर जनरल और पूर्व अध्यक्ष लोक सेवा आयोग धर्मवीर सिंह राणा ने शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल वर्मा ने की। इस मौके पर एचपीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष धर्मवीर सिंह राणा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर जिला के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के सदस्यों को पहचान पत्र भी प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही आर्थिक आधार पर आरक्षण, एससी-एसटी एक्ट में संशोधन करने की मांग को लेकर चर्चा की, ताकि इसके दुरुपयोग को रोका जा सके, राज्य सरकार द्वारा अंतरजातीय विवाह पर दी जाने वाली राशि का विरोध, चयन आयोग द्वारा किसी भी परीक्षा के लिए लिए जाने वाले आवेदन शुल्क में भेदभाव को समाप्त करने तथा सभी वर्गों के लिए एक समान शुल्क वसूलने, स्कूलों में जातीय आधार पर सामग्री वितरित करने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की तथा सभी वर्गों को एक समान सुविधा प्रदान करने की मांग की गई।
बैठक में उपस्थित लोगों को मुख्यातिथि के अलावा अनिल वर्मा, सामान्य वर्ग संयुक्त मंच के जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, महासभा के महासचिव जोगिंदर ठाकुर ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि सामान्य वर्ग के साथ अन्याय सहन नहीं किया जाएगा तथा सामान्य वर्ग के हितों के लिए लड़ाई तब तक लड़ी जाएगी, जब तक न्याय नहीं मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed