सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Female trainees are not showing interest in Mechanic Motor Vehicle trade

Hamirpur (Himachal) News: मैकेनिक मोटर व्हीकल ट्रेड में रुचि नहीं दिखा रहीं महिला प्रशिक्षु

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 04 Feb 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। महिलाएं आज शिक्षा, प्रशासन, चिकित्सा, विज्ञान और खेल सहित लगभग हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। मगर तकनीकी शिक्षा के कुछ ट्रेड अब भी ऐसे हैं, जहां महिलाओं की भागीदारी बेहद कम है।
Trending Videos

मैकेनिक मोटर व्हीकल ट्रेड में भी एक ऐसा ट्रेड है, जिसमें महिला प्रशिक्षु अपनी रुचि नहीं दिखा रही हैं। मैकेनिक मोटर व्हीकल ट्रेड में पिछले चार वर्षों के दौरान केवल एक महिला प्रशिक्षु ने दाखिला लिया था। यह दाखिला भी करीब चार वर्ष पहले हुआ था। इसके बाद 2021-23 सत्र के बाद से अब तक किसी भी महिला प्रशिक्षु ने इस ट्रेड में प्रवेश नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमों के अनुसार यह ट्रेड महिला और पुरुष दोनों के लिए समान रूप से खुला है। वाहन मरम्मत और मैकेनिक से जुड़े इस कार्य में अभी भी पुरुषों का वर्चस्व है। मैकेनिक मोटर व्हीकल ट्रेड में केवल मरम्मत कार्य के रूप में ही भविष्य नहीं बनाया जा सकता है, बल्कि इसमें अन्य भी रोजगार के संसाधन उपलब्ध हैं।
महिलाओं में इस ओर न आना जागरूकता की कमी भी हो सकती है, क्योंकि महिलाएं केवल ब्यूटी पार्लर, सिलाई कढ़ाई और अन्य ट्रेड की ओर आकर्षित हो रही हैं। महिलाओं को इस ट्रेड के प्रति जागरूक करना अनिवार्य है।

कोट :

सुजानपुर आईटीआई में 2021-23 के बैच में केवल एक महिला प्रशिक्षु ने ही मैकेनिक मोटर व्हीकल ट्रेड में दाखिला लिया था। उसके बाद किसी ने भी इसमें रुचि नहीं दिखाई है। महिलाओं को सभी ट्रेड के बारे में जागरूक किया जाएगा। -आतीश वर्मा, प्रधानाचार्य, आईटीआई, सुजानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article