सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Seven days before the wedding, the family's light went out, mourning spread in Neri village.

Hamirpur (Himachal) News: शादी से सात दिन पहले बुझ गया घर का चिराग, नेरी गांव में पसरा मातम

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 04 Feb 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Seven days before the wedding, the family's light went out, mourning spread in Neri village.
विशाल मिन्हास - फोटो : kathua news
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। जिस घर में कुछ दिन बाद शहनाइयां गूंजनी थीं, वहां अब सन्नाटा और मातम पसरा है। नेरी गांव के 30 वर्षीय विशाल मिन्हास की शादी से ठीक सात दिन पहले एक सड़क हादसे में मौत हो गई।
Trending Videos

हादसे की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। विशाल की शादी नौ फरवरी को तय थी। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रहीं थीं। रिश्तेदारों को न्योते दिए जा चुके थे, लेकिन सोमवार को पंजाब के खरड़ में हुए हादसे ने सब कुछ पलभर में छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशाल खरड़ में एक निजी कंपनी में कार्यरत था। सोमवार को वह बाइक पर ड्यूटी के लिए जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विशाल असंतुलित होकर सामने से आ रहे टिपर की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
नेरी पंचायत के प्रधान विपिन कुमार ठाकुर ने बताया कि हादसे की सूचना पंजाब पुलिस की ओर से दी गई। सूचना मिलते ही परिजन देर रात खरड़ के लिए रवाना हो गए। मंगलवार को गांव में भारी गमगीन माहौल के बीच विशाल का अंतिम संस्कार किया गया। विशाल की मौत से सिर्फ उसके परिवार ही नहीं, बल्कि गांव और रिश्तेदारी में माहौल गमगीन हो गया है।
विशाल के चाचा बलजीत ने बताया कि चार महीने पहले ही वह काम के सिलसिले में घर से गया था। परिवार को क्या पता था कि यह आखिरी विदाई होगी। विशाल अपने पीछे पिता संतोष, माता अनीता और 25 वर्षीय छोटे भाई को छोड़ गया है।
पिता संतोष औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी में आउटसोर्स कर्मचारी हैं, माता गृहिणी हैं, जबकि छोटा भाई निजी कंपनी में कार्यरत है। गांव के लोग कहते हैं कि विशाल मिलनसार और मेहनती युवक था। उसकी असमय मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। खुशियों से भरा आंगन अब सूना हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed