सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Renubala stitched a bag to write a story of self-reliance.

Hamirpur (Himachal) News: रेणुबाला ने बैग सिलकर लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 03 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Renubala stitched a bag to write a story of self-reliance.
फस्टे की रेणुबाला घर पर कपड़े के बैग सिलते हुए। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। आज के दौर में आत्मनिर्भरता केवल एक शब्द नहीं, बल्कि जीवन को बदल देने वाली सोच बन चुकी है। इसी सोच को फस्टे गांव की रेणुबाला ने साकार कर दिखाया है।
Trending Videos

सीमित संसाधनों और घरेलू जिम्मेदारियों के बीच उन्होंने अपने हुनर को पहचाना और कार्य शुरू कर आज वे प्रतिमाह 10 से 12 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेणुबाला ने बताया कि उन्हें बचपन से ही सिलाई का शौक था, लेकिन शादी के बाद घरेलू जिम्मेदारियों के चलते यह शौक पीछे छूट गया। जब परिवार की जरूरतें बढ़ीं और आर्थिक दबाव महसूस होने लगा, तो उन्होंने दोबारा सिलाई मशीन संभालने का निर्णय लिया। शुरुआत में उन्होंने घर से ही छोटे-छोटे ऑर्डर लेने शुरू किए। प्लास्टिक पर प्रतिबंध और पर्यावरण जागरूकता को देखते हुए उन्होंने कपड़े के बैग बनाने शुरू किए।
शुरुआत में कुछ बैग बनाकर स्थानीय दुकानदारों को दिखाए, जिन्हें दुकानदारों ने पसंद किया और यहीं से उन्हें नियमित ऑर्डर मिलने लगे। आज रेणुबाला मुख्य बाजार में कपड़े के बैग की नियमित सप्लाई कर रही हैं।
किराना, कपड़े और अन्य दुकानों के लिए वह अलग-अलग डिजाइन और साइज के बैग तैयार करती हैं। उनके बैग न केवल मजबूत होते हैं, बल्कि आकर्षक भी होते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed