फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rising petrol and diesel prices will increase the burden of inflation on ordinary families.

Hamirpur (Himachal) News: पेट्रोल-डीजल महंगा होने से आम परिवारों पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ

Thu, 13 Aug 2026 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 13 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Rising petrol and diesel prices will increase the burden of inflation on ordinary families.
पवन डोगरा चौकी जम्वाला
हमीरपुर। प्रदेश सरकार की ओर से अनाथ एवं विधवा सेस लागू किए जाने के बाद हमीरपुर में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं। पेट्रोल की कीमत में 71 पैसे और डीजल में 68 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि दर्ज हुई है।
विज्ञापन

बुधवार को पेट्रोल 102.01 रुपये और डीजल 94.01 रुपये प्रति लीटर हो गया। पहले से महंगाई की मार झेल रहे आम परिवारों पर ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने से केवल वाहन चालकों का खर्च नहीं बढ़ेगा, बल्कि परिवहन और रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर भी इसका असर पड़ेगा। माल ढुलाई महंगी होने से सब्जियों, खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी, कारोबार और अन्य जरूरी कार्यों के लिए रोजाना निजी वाहनों पर निर्भर परिवारों का मासिक बजट भी प्रभावित होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन की सीमित सुविधा के कारण निजी वाहनों पर निर्भरता अधिक है।
लोगों ने सरकार से ईंधन की कीमतों को नियंत्रित करने और महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए राहत देने वाले कदम उठाने की मांग की है।


--
डीजल और पेट्रोल पर सेस लगाना सही नहीं है। इससे मध्यम वर्ग पर अधिक प्रभाव पड़ेगा। मध्यम वर्ग के लोग सबसे अधिक निजी क्षेत्र में नौकरी करते हैं। इससे उनकी जेब पर बोझ बढ़ेगा। सरकार को इस संबंध में सोचना चाहिए। -केहर सिंह, निवासी रैल



सरकार को कोई भी टैक्स या सेस लगाने से पहले विचार करना चाहिए। पहले भी डीजल और पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी हुई थी। अब दोबारा से बढ़ोतरी करना उचित नहीं है। -पवन डोगरा, निवासी चौकी जम्बाला


डीजल और पेट्रोल के बढ़े दाम का असर केवल वाहन चलाने वाले व्यक्ति पर नहीं पड़ता है। इसका असर बाजार पर भी देखने को मिलता है। इससे निर्माण सामग्री और अन्य वस्तुओं के दाम भी बढ़ेंगे। -सुरेंद्र सिंह, निवासी मट्टनसिद्ध


टैक्सी चालक पहले ही महंगाई की मार झेल रहे हैं। पहले भी किराये नहीं बढ़े हैं, जबकि डीजल और पेट्रोल में चार से पांच रुपये की वृद्धि हो गई है। अब दोबारा से डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं। -अनिल कुमार, प्रधान, टैक्सी यूनियन बड़सर



दाम बढ़ने से बजट पर भी असर पड़ेगा। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से सब्जियों और अन्य खाद्य वस्तुओं के दामों पर प्रभाव पड़ेगा। इससे रसोई का बजट बिगड़ जाएगा। सरकार को सोचना चाहिए। -रेणु बाला, निवासी चकमोह

पवन डोगरा चौकी जम्वाला

पवन डोगरा चौकी जम्वाला

पवन डोगरा चौकी जम्वाला

पवन डोगरा चौकी जम्वाला

पवन डोगरा चौकी जम्वाला

पवन डोगरा चौकी जम्वाला

पवन डोगरा चौकी जम्वाला

पवन डोगरा चौकी जम्वाला

पवन डोगरा चौकी जम्वाला

पवन डोगरा चौकी जम्वाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article