सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Robin from Amritsar won the Jol Dangal

Hamirpur (Himachal) News: अमृतसर के रोबिन ने जीता जोल का दंगल

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 16 Apr 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Robin from Amritsar won the Jol Dangal
जोल में आयोजित दंगल में विजेता पहलवानों को सम्मानित करते कमेटी सदस्य। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
धमरोल पंचायत के जोल गांव में दंगल का आयोजन
Trending Videos

भरेड़ी(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत धमरोल के जोल गांव में वीरवार को दंगल का आयोजन हुआ। दंगल में छोटी माली और बड़ी माली के मुकाबले विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
इस दौरान बड़ी माली के मुकाबले में रोबिन अमृतसर ने बेहतरीन कुश्ती का प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब जीता। उन्हें 15,000 रुपये एवं गुर्ज देकर सम्मानित किया गया। वहीं, उपविजेता रहे युवराज तरनतारन को 10,000 रुपये और गागर इनाम के रूप में दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार, छोटी माली में प्रिंस समोह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया, उन्हें 6100 रुपये एवं गुर्ज देकर सम्मानित किया गया। वहीं, जयपाल सुंदरनगर उपविजेता रहे, जिन्हें 5100 रुपये और गागर पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई।
इस अवसर पर ग्राम सुधार कमेटी के प्रधान कुलदीप चंद, दंगल कमेटी के प्रधान सुरेंद्र कुमार, रमेश डोगरा, पवन कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed