फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Safety works on NH-03 remain incomplete ahead of the monsoon; risk of landslides and accidents rises.

Hamirpur (Himachal) News: बरसात से पहले एनएच-03 पर सुरक्षा कार्य अधूरे, भूस्खलन और हादसों का बढ़ा खतरा

Wed, 01 Jul 2026 01:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 01 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Safety works on NH-03 remain incomplete ahead of the monsoon; risk of landslides and accidents rises.
मदन लाल, निवासी टौणी देवी निवासी
टौणी देवी (हमीरपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग-03 के चौड़ीकरण के बाद टौणी देवी क्षेत्र में बरसात से पहले सुरक्षा इंतजाम अधूरे हैं। सड़क चौड़ी करने के लिए पहाड़ियों की कटिंग तो कर दी गई, लेकिन झनिक्कर, ऊहल चौक, कोल्हूसिद्ध सहित कई संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा डंगे और रिटेनिंग वॉल का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते कार्य पूरा नहीं हुआ तो मानसून के दौरान भूस्खलन से राजमार्ग प्रभावित होने के साथ बड़े हादसे की आशंका भी बनी रहेगी।
विज्ञापन

जमीनी पड़ताल में कई स्थानों पर कटिंग के बाद पहाड़ियों को बिना पर्याप्त सुरक्षा के छोड़ा गया है। कहीं डंगे अधूरे हैं, तो कहीं रिटेनिंग वॉल का निर्माण शुरू ही नहीं हुआ। बरसात के दौरान ढीली मिट्टी और चट्टानों के खिसकने का खतरा साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि कई बार अवगत करवाने के बावजूद निर्माण एजेंसी की कार्य गति धीमी बनी हुई है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों का कहना है कि झनिक्कर और ऊहल चौक जैसे व्यस्त स्थानों पर बारिश के दौरान मलबा सड़क पर आने से यातायात बाधित होने के साथ लोगों की जान भी जोखिम में पड़ सकती है।
उन्होंने प्रशासन और निर्माण एजेंसी से बरसात के चरम पर पहुंचने से पहले सभी अधूरे डंगे और रिटेनिंग वॉल का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने की मांग की है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
-
निर्माण कंपनी को काम चरणबद्ध तरीके से करना चाहिए। अधूरे कार्य से दिक्कतें बढ़ेंगी। बरसात में भूस्खलन की आशंका है। -सुनील कुमार, निवासी बारीं
निर्माण कंपनी करीब चार साल से कार्य कर रही है। निर्माण काफी धीमी रफ्तार से हो रहा है। हर बार जल्द कार्य संपन्न करने का आश्वासन दिया जाता है। - मदन लाल, निवासी टौणी देवी


कोट

झनिक्कर और ऊहल चौक में डंगों का काम अधूरा है। अधूरे डंगों के निर्माण के लिए प्रपोजल उच्च अधिकारियों को भेजा है। नालियों का काम भी जल्द पूर्ण होगा। -अंकित सिंह, हाईवे इंजीनियर, एनएच 03 निर्माण कंपनी

मदन लाल, निवासी टौणी देवी निवासी

मदन लाल, निवासी टौणी देवी निवासी

मदन लाल, निवासी टौणी देवी निवासी

मदन लाल, निवासी टौणी देवी निवासी

मदन लाल, निवासी टौणी देवी निवासी

मदन लाल, निवासी टौणी देवी निवासी

मदन लाल, निवासी टौणी देवी निवासी

मदन लाल, निवासी टौणी देवी निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article