फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Setback for RIICO industrial area; plot allotments for three industries cancelled.

Hamirpur (Himachal) News: रिट औद्योगिक क्षेत्र को झटका, तीन उद्योगों के प्लॉट आवंटन रद्द

Mon, 15 Jun 2026 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
तीन साल तक काम शुरू नहीं करने पर उद्योग विभाग की कार्रवाई
विज्ञापन

फूड प्रोडक्ट्स, इंटरलॉक टाइल्स और रूफ शीट निर्माण इकाइयां थीं प्रस्तावित
रजनीश महाजन
हमीरपुर। जिले में औद्योगिक विकास की दिशा में चल रही कोशिशों को बड़ा झटका लगा है। नादौन के रिट औद्योगिक क्षेत्र में आवंटित तीन औद्योगिक प्लॉटों का आवंटन उद्योग विभाग ने रद्द कर दिया है। संबंधित उद्यमियों द्वारा निर्धारित अवधि के भीतर उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू न किए जाने पर यह कार्रवाई की गई।
इन प्लॉटों पर फूड प्रोडक्ट्स, इंटरलॉक टाइल्स तथा प्रिंटेड रूफ शीट निर्माण इकाइयां स्थापित की जानी थीं। विभाग ने पहले उद्यमियों को नोटिस जारी कर कार्य शुरू करने का अवसर भी दिया था, लेकिन इसके बावजूद कोई प्रगति नहीं हुई।
विज्ञापन

उद्योग विभाग हमीरपुर द्वारा रिट औद्योगिक क्षेत्र में कुल 11 प्लॉट आवंटित किए गए थे। इनमें से आठ पर औद्योगिक इकाइयां स्थापित होनी थीं। तीन इकाइयों के शुरू न होने से क्षेत्र में रोजगार सृजन की संभावनाओं को भी झटका लगा है। अनुमान है कि ये उद्योग स्थापित होने पर 100 से अधिक युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिल सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार प्लॉट का कब्जा मिलने के बाद दो वर्ष के भीतर उद्योग स्थापना की प्रक्रिया शुरू करना अनिवार्य होता है। यदि किसी कारणवश उद्यमी ऐसा नहीं कर पाता, तो उसे समय विस्तार के लिए विभाग को आवेदन देना होता है। संबंधित उद्यमियों ने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की, जिसके चलते उनके प्लॉटों का आवंटन निरस्त कर दिया गया।

अब विभाग इन प्लॉटों के पुनः आवंटन की प्रक्रिया शुरू करेगा। इससे नए उद्यमियों को औद्योगिक क्षेत्र में निवेश का अवसर मिल सकेगा।

कोट

रिट औद्योगिक क्षेत्र में तीन यूनिटों का आवंटन रद्द किया गया है। अब इन प्लॉटों का दोबारा आवंटन किया जाएगा। इच्छुक उद्यमी उद्योग विभाग से संपर्क कर सकते हैं। वर्तमान में यहां पांच यूनिट स्थापित हैं, जिनमें से कुछ ने उत्पादन कार्य भी शुरू कर दिया है। - ठाकुर भगत सिंह नेगी, महाप्रबंधक, उद्योग विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed