फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   State level program to be held in Hamirpur on International Yoga Day

Hamirpur (Himachal) News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हमीरपुर में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

Wed, 10 Jun 2026 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। आयुष विभाग इस बार 21 जून को हमीरपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियों के लिए आयुष विभाग ने जिला प्रशासन के सहयोग से कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने मंगलवार को हमीर भवन में जिला के प्रशासनिक, पुलिस, आयुष विभाग, अन्य विभागों और नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग योगाभ्यास करेंगे, इसलिए आयोजन स्थल पर कारपैट और मैट बिछाने, पेयजल, शौचालय, सफाई, प्रतिभागियों के लिए रिफ्रेशमेंट, मैदान के बाहर वाहनों की पार्किंग और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेयजल और रिफ्रेशमेंट वितरण तथा अन्य व्यवस्थाओं में नेहरू युवा केंद्र, एनएसएस और स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं के वॉलंटियर्स की मदद ली जा सकती है। मौसम खराब होने की स्थिति में मैदान के साथ ही स्थित इंडोर स्टेडियम में वैकल्पिक प्रबंध होने चाहिएं।

बैठक में सहायक आयुक्त चिराग शर्मा और जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. तनुजा नागपाल ने विभिन्न प्रबंधों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर एएसपी राजेश कुमार, एसडीएम संजीत सिंह, नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त राम प्रसाद शर्मा और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed