{"_id":"6a319562bddddc7af2078d83","slug":"staying-at-the-baba-balak-nath-temples-sarai-is-now-150-more-expensive-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-197331-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालक नाथ मंदिर की सराय में ठहरना अब 150 रुपये महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालक नाथ मंदिर की सराय में ठहरना अब 150 रुपये महंगा
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध की सरायों में ठहरने वाले श्रद्धालुओं को अब वातानुकूलित (एसी) कमरों के लिए अधिक राशि चुकानी होगी। मंदिर न्यास ने एसी कमरों के किराये में 150 रुपये की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है।
अब एसी कमरे का किराया 600 रुपये से बढ़कर 750 रुपये हो जाएगा। मंदिर न्यास की विभिन्न सरायों में कुल 13 वातानुकूलित कमरे उपलब्ध हैं। न्यास के अनुसार बिजली दरों, रखरखाव और अन्य संचालन खर्चों में वृद्धि के कारण किराये में संशोधन किया गया है।
हालांकि, साधारण कमरों के किराये में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। श्रद्धालु पहले की तरह 600 रुपये निर्धारित शुल्क पर सामान्य कमरों की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इससे कम खर्च में ठहरने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
मंदिर न्यास के अधिकारियों का कहना है कि एसी कमरों की मांग लगातार बढ़ रही है। साथ ही इनके रखरखाव और बिजली खर्च में भी इजाफा हुआ है। ऐसे में बेहतर सुविधाएं बनाए रखने के लिए किराये में मामूली वृद्धि आवश्यक थी।
नई दरें जल्द लागू की जाएंगी और इसकी सूचना सभी सरायों में प्रदर्शित की जाएगी। मंदिर न्यास ने कहा कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए समय-समय पर व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाती रहेगी।
मंदिर न्यास की सरायों में स्थित वातानुकूलित कमरों के किराये में ही बढ़ोतरी की गई है। यह निर्णय उच्चाधिकारियों के निर्देशों के बाद लिया गया है। -स्वाति डोगरा, एसडीएम बड़सर एवं अध्यक्ष, बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास दियोटसिद्ध