सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Stray bull attacks; shopkeeper receives 10 stitches on his hip.

Hamirpur (Himachal) News: लावारिस बैल का हमला, दुकानदार के कूल्हे पर लगे 10 टांके

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 17 Jun 2026 11:44 AM IST
विज्ञापन
Stray bull attacks; shopkeeper receives 10 stitches on his hip.
भरेड़ी में लावारिस बैल के हमले में घायल हुए दुकानदार को उपचार के बाद बाहर लाते लोग। स्रोत : जाग
विज्ञापन
भरेड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के भरेड़ी कस्बे में लावारिस बैल का आतंक लगातार बना हुआ है। मंगलवार को बैल ने बाजार में एक दुकानदार पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। दुकानदार के कूल्हे पर 10 टांके लगे हैं।

घटना के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति रोष बढ़ गया है। घायल की पहचान 53 वर्षीय कुलवीर सिंह के रूप में हुई है, जो भरेड़ी बाजार में बिजली की दुकान चलाते हैं। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरेड़ी पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि यही लावारिस बैल इससे पहले भी तीन अन्य लोगों को घायल कर चुका है। इसके बावजूद संबंधित विभाग और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों का आरोप है कि लावारिस पशुओं की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

पीएचसी भरेड़ी के चिकित्सक डॉ. वेंकटेश्वर ने बताया कि घायल व्यक्ति के कूल्हे पर गंभीर चोट आई थी, जिसका उपचार कर दिया गया है।
घटना के बाद व्यापारियों और ग्रामीणों ने प्रशासन से लावारिस पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed