{"_id":"6a6515e24322091e8f07ce80","slug":"streetlights-to-soon-illuminate-hamirpurs-new-wards-rakesh-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-202253-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर के नए वार्डों में जल्द जगमगाएंगी स्ट्रीट लाइटें : राकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर के नए वार्डों में जल्द जगमगाएंगी स्ट्रीट लाइटें : राकेश
Sun, 26 Jul 2026 01:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर के नए वार्डों में जल्द ही स्ट्रीट लाइटों की सुविधा का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम को विद्युत पोल (खंभों) की नई खेप मिल गई है।
अब जिन क्षेत्रों में रोशनी की कमी है, वहां आवश्यकता के अनुसार नए पोल और स्ट्रीट लाइटें स्थापित की जाएंगी। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार नए वार्डों के कई हिस्सों में पर्याप्त रोशनी नहीं होने से लोगों को रात के समय आवाजाही में परेशानी होती है।
बरसात के मौसम में अंधेरे के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। ऐसे क्षेत्रों की पहचान कर प्राथमिकता के आधार पर स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना तैयार की गई है। नगर निगम की ओर से प्रत्येक वार्ड का सर्वे करवाया जाएगा। स्थानीय लोगों के सुझावों के आधार पर जहां रोशनी की अधिक जरूरत होगी, वहां पहले स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। नए पोल लगाने के साथ पुराने और क्षतिग्रस्त पोलों को भी बदला जाएगा।
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि नए वार्डों में स्ट्रीट लाइटों के विस्तार के लिए 80 खंभों की खेप प्राप्त हो चुकी है। सर्वे के बाद प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में पोल और स्ट्रीट लाइटें स्थापित की जाएंगी, ताकि सभी वार्डों में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। संवाद