{"_id":"69bc56f32e243cac4a0ca389","slug":"strengthened-economic-condition-by-making-jute-products-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-187193-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जूट के उत्पाद बनाकर सुदृढ़ की आर्थिक स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जूट के उत्पाद बनाकर सुदृढ़ की आर्थिक स्थिति
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
स्पलूही की अंजना घर पर जूट के बैग तैयार करते हुए। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। उपमंडल भोरंज के स्पलूही गांव की अंजना ने घर पर जूट उत्पाद निर्माण का कारोबार शुरू कर महिलाओं के लिए मिसाल पेश की है। जहां एक समय वह घरेलू जिम्मेदारियों तक सीमित थीं, वहीं आज अपने हुनर और मेहनत के बल पर उन्होंने जूट उत्पादों का सफल व्यवसाय खड़ा कर लिया है।
अंजना हर महीने 15 से 20 हजार रुपये तक की कमाई कर रही हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रही हैं। अंजना ने बताया कि उन्होंने जूट से बने बैग और सजावटी सामान को बाजार में देखा और यहीं से उन्हें अपने व्यवसाय का विचार मिला।
शुरुआत में घर पर ही छोटे-छोटे जूट के बैग, पर्स और सजावटी वस्तुएं बनाना शुरू किया। उन्होंने इंटरनेट और आसपास के लोगों से सीखकर धीरे-धीरे अपने कौशल को निखारा। धीरे-धीरे उनके द्वारा बनाए गए जूट बैग, गिफ्ट पैक, फाइल कवर, हैंडबैग और होम डेकोर आइटम स्थानीय बाजार में डिमांड बढ़ने लगी। उन्होंने परिवार सदस्यों के साथ घर से सामान की सप्लाई शुरू की, यहीं से उनके कारोबार को गति मिली।
उन्होंने अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया। उन्होंने अपने उत्पादों की तस्वीरें व्हाट्सएप और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर साझा करनी शुरू कीं। इससे उनके उत्पादों की पहुंच गांव से बाहर शहरों तक होने लगी है। अब उन्हें ऑनलाइन ऑर्डर भी मिलने लगे हैं, जिससे उनकी आय में लगातार वृद्धि हो रही है।
Trending Videos