फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Students, teachers, and parents should contribute to the anti-drug campaign.

Hamirpur (Himachal) News: नशा विरोधी मुहिम में विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक दें योगदान

Sat, 13 Jun 2026 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 13 Jun 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Students, teachers, and parents should contribute to the anti-drug campaign.
बचत भवन हमीरपुर में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों और नशा निवारण समितियों के सदस्यों के साथ सं
हमीरपुर। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने जिला में नशे की समस्या के खिलाफ प्रभावी कदम उठाने की कड़ी में शुक्रवार को बचत भवन में हमीरपुर शहर और आसपास के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों एवं नशा निवारण समितियों के सदस्यों के साथ संवाद किया।
विज्ञापन

जिला रेडक्रॉस सोसायटी के शिक्षा विभाग और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर, कुठेड़ा, बोहनी, चबूतरा, डिडवीं, मटाहणी, कोट, राजकीय उच्च पाठशाला डुग्घा, गुलेला और सासन के विद्यार्थियों सहित शिक्षक एवं स्कूल प्रबंधन समितियों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि नशे के सेवन और तस्करी के विरुद्ध पुलिस, प्रशासन और अन्य एजेंसियां लगातार कार्य कर रही हैं, लेकिन इस समस्या के पूर्ण उन्मूलन के लिए आमजन की भागीदारी भी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों से शिक्षण संस्थानों के आसपास सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान सहायक आयुक्त चिराग शर्मा ने भी विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने भी नशे की समस्या और उसके निवारण पर अपने विचार रखे।
इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव लवकेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed