सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sujanpur Nagar Parishad faces financial crisis due to defaulting taxpayers

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर नगर परिषद में डिफाल्टर करदाताओं के चलते वित्तीय संकट

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 04 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर में डिफाल्टर करदाताओं की मनमानी से वित्तीय संकट गहराता जा रहा है। नौ वार्डों में सफाई व्यवस्था पर प्रतिमाह 11 लाख रुपये खर्च होने के बावजूद बकाया राशि एक करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है, जिसका सीधा असर सफाई सेवा पर पड़ रहा है।
Trending Videos




नगर परिषद के अंतर्गत नौ वार्ड आते हैं, जहां डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की सुविधा उपलब्ध है। सफाई कर्मी नियमित रूप से घर-घर जाकर कचरा एकत्रित करते हैं और इसके लिए 60 से 100 रुपये प्रति घर शुल्क वसूला जाता है, लेकिन बकाया राशि न चुकने के कारण सफाई कर्मियों का वेतन, गाड़ियों का तेल और कचरा निपटान का खर्च निकालना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगर परिषद को कचरा संग्रहण सेवा से प्रतिवर्ष लगभग सात लाख रुपये की आय होती है। यह राशि कुल खर्च के मुकाबले बहुत कम है, और डिफाल्टर करदाताओं की मनमानी के कारण परिषद के कामकाज पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

कोट

शीघ्र ही कचरा शुल्क की बकाया राशि की वसूली को लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी, ताकि नगर परिषद का कार्य प्रभावित न हो। -हर्षित शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सुजानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article