सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Supply of 90 types of medicines begins in Ayurvedic institutions.

Hamirpur (Himachal) News: आयुर्वेदिक संस्थानों में 90 प्रकार की दवाइयों की आपूर्ति शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 20 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के आयुर्वेदिक अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में दूसरे चरण के तहत दवाइयों की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। आयुर्वेदिक विभाग ने लगभग 90 प्रकार की दवाइयां अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को भेजी हैं।

नई खेप में सामान्य बीमारियों के साथ-साथ आपातकालीन उपयोग में आने वाली दवाइयां भी शामिल हैं। इनमें बुखार, सर्दी-जुकाम, पेट संबंधी रोगों और दर्द निवारक दवाइयां प्रमुख रूप से शामिल हैं। इससे पहले प्रथम चरण में 102 प्रकार की दवाइयों का वितरण किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुर्वेदिक विभाग के अनुसार सभी संस्थानों में मरीजों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए नियमित आपूर्ति की जा रही है। दूसरी खेप पहुंचने से अस्पतालों में दवाइयों का स्टॉक और मजबूत होगा, जिससे मरीजों को उपचार के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

जिले में 70 से अधिक आयुर्वेदिक संस्थान संचालित हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। विभाग का कहना है कि मांग के अनुसार समय-समय पर दवाइयों की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है और किसी भी संस्थान में दवाइयों की कमी नहीं होने दी जाएगी।
कोट
आयुर्वेदिक स्वास्थ्य संस्थानों में समय-समय पर दवाइयां भेजी जाती हैं। पर्याप्त मात्रा में दवाइयों का स्टॉक उपलब्ध है। -तनुजा नागपाल, जिला आयुष अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article