{"_id":"6a4424515c6c93f10a0c3dcd","slug":"surveillance-by-the-third-eye-to-be-stepped-up-in-hamirpur-city-anpr-cameras-to-be-installed-at-17-locations-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-199060-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर शहर में बढ़ेगा तीसरी आंख का पहरा, 17 जगह लगेंगे एएनपीआर कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर शहर में बढ़ेगा तीसरी आंख का पहरा, 17 जगह लगेंगे एएनपीआर कैमरे
Wed, 01 Jul 2026 01:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए नगर निगम क्षेत्र के 17 स्थानों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (एएनपीआर) कैमरे लगाए जाएंगे। जिला पुलिस की ओर से इन कैमरों की स्थापना की जाएगी।
इसके लिए जल्द ही स्थान चिह्नित किए जाएंगे। कैमरे मुख्य रूप से चोर रास्तों और शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएंगे, जहां से वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है।एएनपीआर कैमरे वाहनों की नंबर प्लेट स्वतः पढ़ने में सक्षम होंगे।
इससे संदिग्ध वाहनों की पहचान, आपराधिक गतिविधियों पर निगरानी और नशा तस्करी और चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। साथ ही प्रतिबंधित समय में बाजार में प्रवेश करने वाले और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई भी आसान होगी।
विज्ञापन
शहर में कई चालक निर्धारित 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति सीमा का उल्लंघन करते हैं। वहीं, कुछ लोग गलियों से होकर प्रतिबंधित समय में बाजार में वाहन ले आते हैं, जिससे कई हादसे भी हो चुके हैं। ऐसे में व्यापार मंडल की ओर से उठाई सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग के बीच एएनपीआर कैमरे लगाने की पहल को सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
कोट :
शहर में 17 स्थानों पर कैमरे स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा, ताकि आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। -बलबीर सिंह, एसपी हमीरपुर