सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Tears welled up in the eyes of the parents of the martyred Dinesh Lagwal on his 27th death anniversary.

Hamirpur (Himachal) News: बलिदानी दिनेश लगवाल की 27वीं पुण्यतिथि पर माता-पिता के छलके आंसू

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 18 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत भटेड़ के अंदराल गांव के अमर बलिदानी दिनेश लगवाल की 27वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भारतीय सेना के अधिकारियों ने बलिदानी के पिता कैप्टन भूप सिंह और माता विद्या देवी को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

सेना के अधिकारियों को अपने घर पहुंचा देखकर बलिदानी के माता-पिता भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गईं। अमर बलिदानी दिनेश लगवाल ग्राम पंचायत भटेड़ के अंदराल गांव के निवासी थे। उनके पिता कैप्टन भूप सिंह ने भारतीय सेना में लगभग 30 वर्षों तक सेवाएं दीं, जबकि उनके भाई राकेश लगवाल भी 16 वर्षों तक सेना में कार्यरत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार पूरा परिवार देश सेवा की गौरवशाली परंपरा से जुड़ा रहा है। कैप्टन भूप सिंह ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनके पुत्र ने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया और प्रदेश व देश का नाम रोशन किया। वर्ष 1997 में कॉलेज की पढ़ाई के दौरान दिनेश लगवाल भारतीय सेना में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन

महज दो वर्षों की सेवा के बाद उन्होंने कारगिल युद्ध में अदम्य साहस का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed