फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ten electric buses have arrived in Hamirpur; they will soon start plying on the routes.

Hamirpur (Himachal) News: दस इलेक्ट्रिक बसें पहुंची हमीरपुर, जल्द दौड़ेंगी रूट पर

Sun, 05 Jul 2026 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 05 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Ten electric buses have arrived in Hamirpur; they will soon start plying on the routes.
एचआरटीसी वर्कशॉप के समीप खड़ी इलेक्ट्रिक बसें। स्रोत : जागरूक पाठक
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के हमीरपुर डिपो को 35 नई इलेक्ट्रिक बसें आवंटित की गई हैं। इनमें से 10 बसें हमीरपुर पहुंच चुकी हैं, जबकि शेष बसों के भी जल्द डिपो में पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

फिलहाल पहुंची बसों में कुछ को एचआरटीसी वर्कशॉप के समीप तथा कुछ को पक्का भरो परिसर में खड़ा किया गया है। इन सभी बसों की प्री-इंस्पेक्शन प्रक्रिया जारी है। तकनीकी निरीक्षण और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बसों को चरणबद्ध तरीके से विभिन्न रूटों पर संचालन के लिए उतारा जाएगा।
विज्ञापन

एचआरटीसी का दावा है कि इन नई इलेक्ट्रिक बसों के शामिल होने से यात्रियों को आधुनिक, आरामदायक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा मिलेगी। इससे डिपो की परिवहन सेवाओं में भी विस्तार होगा। वहीं, शेष 25 इलेक्ट्रिक बसें भी जल्द हमीरपुर पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमीरपुर डिपो में हैं 137 बसें
हमीरपुर डिपो में मौजूदा समय में करीब 136 बसें हैं। इनमें से कई बसें टायरों की कमी के चलते रूट पर नहीं जा रही हैं। वहीं, सप्ताह में दो से तीन बसें बीच रूट में खराब हो जाती हैं। इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उम्मीद की जा रही है कि मौजूदा सामान्य बसों के बार-बार खराब होने के कारण यात्रियों को होने वाली परेशानियों में भी कमी आएगी।
कोट
कुछ इलेक्ट्रिक बसें हमीरपुर पहुंच चुकी हैं। जल्द ही इन्हें रूट पर उतारा जाएगा। -राज कुमार पाठक, डीएम, एचआरटीसी हमीरपुर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article