{"_id":"69cec2e893407399b4036949","slug":"the-company-engaged-in-four-lane-work-got-the-road-repaired-on-the-instructions-of-sdm-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-188872-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: फोरलेन कार्य में जुटी कंपनी ने एसडीएम के निर्देशों पर करवाई सड़क की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: फोरलेन कार्य में जुटी कंपनी ने एसडीएम के निर्देशों पर करवाई सड़क की मरम्मत
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
नादौन में अस्पताल मार्ग पर आवाजाही के लिए सड़क से हटाया जा रहा मलबा। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। ऐतिहासिक गुरुद्वारा के निकट फोरलेन कार्य के कारण सड़क पर आवाजाही में आ रही बाधा की शिकायत पर एसडीएम नादौन ने कार्रवाई करते हुए निर्माण में लगी कंपनी को समाधान के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के बाद कंपनी ने वीरवार को स्थल को आवाजाही योग्य बनाया।
कार्य होने के बाद ग्रामीणों ने एसडीएम का आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि गुरुद्वारा चौक के निकट ब्यास नदी पर नए बने पुल के साथ फोरलेन को जोड़ने के लिए दो सप्ताह पूर्व अस्पताल संपर्क सड़क पर एक जगह खोदाई की गई और रास्ते को सड़क के साथ ही दूसरी ओर मोड़ दिया गया। हालांकि, रास्ते को पक्का करने का कार्य नहीं हुआ है।
बीते दिनों हुई बारिश से रास्ते में कीचड़ जमा हो गया था। अधिक फिसलन और कीचड़ होने के कारण यहां रोजाना दोपहिया वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिर रहे थे, वहीं पैदल आवाजाही करने वालों को भी परेशानी हो रही थी। ऐसे में स्थानीय लोगों ने समस्या को लेकर एसडीएम से शिकायत की थी।
शिकायत मिलने के बाद एसडीएम ने निर्माण में लगी कंपनी को तुरंत लोगों की समस्या का समाधान के लिए आदेश दिए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके बाद निर्माण में जुटी कंपनी ने सड़क की मरम्मत कर दी है।
Trending Videos