फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The Congress District President's car remained parked at the DC office gate for five hours.

Hamirpur (Himachal) News: डीसी ऑफिस के गेट पर पांच घंटे पार्क रही कांग्रेस जिलाध्यक्ष की गाड़ी

Fri, 26 Jun 2026 12:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर के गेट पर वीरवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमन भारती की गाड़ी पांच घंटे तक पार्क रही। हालांकि यह गेट निर्माणाधीन है लेकिन नो पार्किंग जोन और डीसी परिसर में पार्किंग होने की वजह से यहां पर प्रशासन के उन दावों की पोल खुल रही है जो कि तीन दिन पहले किए गए हैं।
विज्ञापन

तीन दिन पहले डीसी हमीरपुर गंधर्वा राठौड़ ने शहर में वन ट्रैफिक व्यवस्था, नो पार्किंग जोन, मुख्य बाजार में वाहनों के प्रवेश में समयसारिणी को लेकर बदलाव किए गए हैं ताकि यातायात व्यवस्था सुदृढ़ हो। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस जिलाध्यक्ष की गाड़ी डीसी के गेट पर पांच घंटे से अधिक समय तक पार्क रही।
विज्ञापन

सवाल यह उठ रहा कि आखिर पांच घंटे तक क्या प्रशासन ने गाड़ी को यहां से हटाने का प्रयास किया, जबकि अधिकारियों की गाड़ी इस गेट के दाईं ओर से दिनभर गुजरती रही। इसके बावजूद कांग्रेस जिलाध्यक्ष का वाहन गेट के सामने लंबे समय तक खड़ा रहा। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जब आम लोगों के लिए नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की बात कही जा रही है तो डीसी कार्यालय परिसर के प्रवेशद्वार पर घंटों खड़े रहे वाहन को हटाने के लिए कोई कदम क्यों नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट
गाड़ी में टक्कर लगने से खराबी आ गई थी, जिस वजह से गाड़ी को गेट के सामने पार्क करना पड़ा। मिस्त्री को बुलाकर गाड़ी को ठीक करवाया गया है, लेकिन इसमें थोड़ा अधिक समय लग गया। मैं कानून व्यवस्था का पूरा सम्मान करता हूं। -सुमन भारती, अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर


वन वे व्यवस्था को वापस लेने की मांग
हमीरपुर। डांगक्वाली से हीरानगर चौक तक वन वे के आदेशों को वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र वर्मा ने स्थानीय लोगों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की है। उन्होंने डीसी हमीरपुर गंधर्वा राठौड़, एसपी बलवीर सिंह से मुलाकात कर कहा कि यह सड़क काफी चौड़ी है और यहां पर फुटपाथ भी बना हुआ है। यहां पर वन वे व्यवस्था लागू होने से शहर पहुंचने के लिए अणु होकर स्थानीय लोगों को आना पड़ेगा, ऐसे में यह इस व्यवस्था को वापस लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed