{"_id":"6a42c1870c94f9e24100b6d7","slug":"the-education-of-young-children-will-continue-even-during-the-rainy-season-holidays-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-198942-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बरसात की छुट्टियों में भी जारी रहेगी नौनिहालों की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बरसात की छुट्टियों में भी जारी रहेगी नौनिहालों की पढ़ाई
Tue, 30 Jun 2026 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात की छुट्टियों में भी नहीं रुकेगी पढ़ाई
ऑनलाइन कक्षाओं से जुड़े रहेंगे प्री-प्राइमरी कक्षाओं के बच्चे
जूम और व्हाट्सएप के जरिये होगी विद्यार्थियों की संपूर्ण पढ़ाई
छुट्टियों में माताओं की मौजूदगी में लिए जाएंगे टेस्ट, मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिलेभर के सरकारी स्कूलों में दाखिल प्री-प्राइमरी कक्षाओं के नौनिहाल को बरसात की छुट्टियां में पढ़ाई में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई से जोड़े रखने के लिए शिक्षकों ने विशेष ऑनलाइन अभियान शुरू किया है। जूम और व्हाट्सएप के माध्यम से बच्चों को कठिन विषय पढ़ाए जाएंगे, जबकि माताओं की मौजूदगी में ऑनलाइन टेस्ट लेकर उनकी सीखने की क्षमता का आकलन होगा। अभियान का उद्देश्य छुट्टियों के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई की निरंतरता बनाए रखना और उन्हें नए शैक्षणिक सत्र के लिए तैयार करना है।
जिलेभर के स्कूलों में 10 जुलाई से एक माह की छुट्टियां पड़ रही हैं। छुट्टियों के दौरान छोटे बच्चे अक्सर पढ़ाई से कट जाते हैं। ऐसे में स्कूल खुलने के बाद उन्हें दोबारा पढ़ाई की लय में लाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ते हैं। इसी समस्या के समाधान के लिए यह पहल शुरू की गई है, ताकि विद्यार्थी छुट्टियों के दौरान भी पढ़ाई से जुड़े रहें। अभियान के तहत शिक्षक प्रतिदिन अध्ययन सामग्री, वर्कशीट, चित्र आधारित गतिविधियां, लघु वीडियो और ऑडियो संदेश साझा करेंगे।
बच्चों को घर पर दिए गए कार्य पूरे करने होंगे और उनकी फोटो या वीडियो बनाकर समूह में भेजनी होगी। शिक्षक इन गतिविधियों का मूल्यांकन कर विद्यार्थियों को आवश्यक सुझाव भी देंगे। इसके साथ ही जूम एप के माध्यम से ऑनलाइन कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इन कक्षाओं में शिक्षक नौनिहालों को कहानी सुनाना, चित्र पहचानना, शब्द निर्माण, कविता पाठ, गिनती, जोड़-घटाव और खेल-खेल में सीखने जैसी गतिविधियां करवाएंगे। इससे बच्चों की रुचि बनी रहेगी और वे पढ़ाई को बोझ नहीं समझेंगे।
विज्ञापन
कोट
स्कूल शिक्षकों को प्री-प्राइमरी कक्षाओं को ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई करवाने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यार्थियों के आधारों को मजबूत करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं ।-भवानी सिंह, जिला समन्व्यक, प्री-प्राइमरी, डाइट गौना करौर