{"_id":"6a303b495ac9124e330af011","slug":"the-irs-system-swung-into-action-as-soon-as-the-earthquake-alert-was-issued-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-197251-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भूकंप का अलर्ट जारी होते ही सक्रिय हो गया आईआरएस तंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भूकंप का अलर्ट जारी होते ही सक्रिय हो गया आईआरएस तंत्र
विज्ञापन
मैगा मॉक एक्सरसाइज के दौरान मसियाणा में चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन। स्रोत : जनसंपर्क विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हमीरपुर जिले में कई स्थानों पर करवाई गई मैगा मॉक एक्सरसाइज, बचाव एवं राहत कार्यों को दिया अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तकनीकी सहयोग से सोमवार को आयोजित की 10वीं प्रदेश व्यापी मैगा मॉक एक्सरसाइज के तहत हमीरपुर में बचाव एवं राहत कार्यों को अंजाम दिया। मैगा मॉक एक्सरसाइज के लिए निर्धारित रूपरेखा सुबह करीब 9:15 बजे डीडीएमए के जिला इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में भूकंप की सूचना प्राप्त हुई।
इसके तुरंत बाद जिलाभर में अलर्ट जारी कर दिया और जिला स्तर पर विकसित घटना प्रतिक्रिया प्रणाली यानी इंसीडेंस रिस्पांस सिस्टम तुरंत सक्रिय हो गया। आईआरएस से संबंधित सभी नोडल अधिकारी कुछ मिनटों में ही डीईओसी में पहुंच गए। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भूकंप से हुए नुकसान के प्रति स्थानीय समुदायों की प्रतिक्रिया पर नजर रखी और बचाव एवं राहत कार्यों को सुनियोजित ढंग से अंजाम देने के लिए हमीरपुर उपमंडल में दोसड़का के पुलिस मैदान, सुजानपुर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के परिसर और नादौन में मिनी सचिवालय परिसर में स्टेजिंग एरिया स्थापित किए।
उपायुक्त एवं डीडीएमए की अध्यक्ष गंधर्वा राठौड़ ने उपायुक्त कार्यालय परिसर के वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम में स्थापित कमांड पोस्ट से बचाव एवं राहत कार्यों की निगरानी की और अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। बचाव दलों ने मसियाणा चौक के पास भूस्खलन के मलबे में और बहुतकनीकी कालेज के भवन के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालकर डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कालेज अस्पताल भेजे। सुजानपुर उपमंडल के गांव टीहरा और नादौन के गांव कोहला में भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए व घायलों एवं प्रभावितों को राहत शिविरों में पहुंचाया।
विज्ञापन
नौ स्थानों पर चलाए रेस्क्यू ऑपरेशन
हमीरपुर। मैगा मॉक एक्सरसाइज के दौरान जिलेभर में लगभग 9 स्थानों पर रेस्क्यू ऑपरेशनों को अंजाम दिया। हमीरपुर के लिए दिए गए परिदृश्य के अनुसार मसियाणा चौक के पास भूकंप के कारण हुए भूस्खलन से मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इस दौरान 30 घायलों को निकाला गया और गांव के कुल 263 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। बहुतकनीकी काॅलेज के भवन में फंसे 215 लोगों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान 23 घायलों को मलबे से निकालकर मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया। सुजानपुर के जोल प्लाही के लिए बाढ़ का परिदृश्य दिया गया था और इसमें एक घायल व्यक्ति का रेस्क्यू किया गया और नौ लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया।
भूकंप के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया
सुजानपुर(हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर में सोमवार को विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से भूकंप मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. विभा ठाकुर ने की।
नादौन में चार जगहों पर हुई आपदा पर की मॉक ड्रिल
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन में सोमवार को मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ। एसडीएम निशांत शर्मा की देखरेख में चार जगहों पर आपदा से बचाव का लाइव प्रदर्शन हुआ। औद्योगिक क्षेत्र में बाढ़ आते ही सूचना मिलने पर टीम को व्यास नदी किनारे औद्योगिक क्षेत्र में लोगों के बचाव के लिए भेजा। गृह रक्षा वाहिनी के कंपनी कमांडर प्रीतम चंद की अगुवाई में रेसक्यू ऑपरेशन चलाया।
इसके बाद कांगड़ा बैंक की शाखा के निकट टिल्लू गांव की पहाड़ी के पास भूस्खलन की घटना हुई। सूचना मिलते ही बचाव दल को मौका पर भेजा और बचाव दल ने मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा। बस अड्डा के निकट निर्माणाधीन स्पोर्टस कॉपलेक्स में भूकंप के कारण अंदर फंसे लोगों को बचाया। बाद में टिल्लू गांव में आग लगने की घटना हुई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम को मौका पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने आग बुझाई और घायलों को बचा कर अस्पताल भेजा।