सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The municipal corporation asked for two months' time for garbage disposal.

Hamirpur (Himachal) News: कचरा निपटान के लिए नगर निगम ने मांगा दो महीने का समय

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 11 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
web -
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

हमीरपुर। नगर निगम के तहत दुगनेहड़ी में बनाई गई डंपिंग साइट में करीब 25 वर्षों से पड़े मिडेन (पुराने कचरे के ढेर) के निपटान को लेकर अधिकारियों ने दो माह का अतिरिक्त समय मांगा है।
दुगनेहड़ी में अभी मिडेन अर्थात पुराने कचरे के ढेर का निपटान करने के लिए नौ मार्च का समय मांगा था, लेकिन अभी तक करीब 500 से 600 टन कचरा शेष है। बता दें कि नगर निगम हमीरपुर के तहत दुगनेहड़ी में स्थित डंपिंग साइट में लंबे समय से कूड़े के ढेर लगाए जा रहे हैं, जिनका समय पर निपटान नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय के साथ-साथ यह ढेर बढ़ते चले गए, जिससे स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने वर्ष 2025 में एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) के समक्ष इस मुद्दे को उठाया। एनजीटी ने नगर निगम को इस कूड़े के निपटान के निर्देश जारी किए थे। नगर निगम ने इसके लिए नौ मार्च तक का समय मांगा था।
डंपिंग साइट पर करीब 50 हजार मीट्रिक टन कचरा फैला हुआ था। हालांकि नगर निगम ने इस दौरान मड कैपिंग करने का भी निर्णय लिया था, लेकिन स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया और उपायुक्त के समक्ष इसके पूरे निपटान की मांग की थी। इसके चलते नगर निगम ने अब दोबारा दो माह का समय मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed