सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   There should be no politics on development works: Suresh

विकास कार्यों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए : सुरेश

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 23 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
There should be no politics on development works: Suresh
नवगठित दशमल पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते विधायक सुरेश कुमार। स्रोत : ज
विज्ञापन
जाहू/भोरंज (हमीरपुर)। नवगठित दशमल पंचायत में स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक सुरेश कुमार के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न गांवों के लोगों ने भाग लिया।
Trending Videos

विधायक सुरेश कुमार ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भोरंज में बस अड्डे का निर्माण प्रगति पर है। क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए चार नई पंचायतों और एक नगर पंचायत का गठन किया है। दो बड़ी पेयजल योजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि सतलुज नदी से एक और पेयजल योजना प्रस्तावित है, जिसके लिए 18 करोड़ रुपये की पहली किस्त प्राप्त हो चुकी है। भाजपा के पूर्व विधायक लोगों में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पूर्व विधायक कमलेश कुमारी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे सड़क विस्तार और पेयजल योजनाओं जैसे करोड़ों रुपये के कार्यों का श्रेय स्वयं लेकर जनता को गुमराह कर रही हैं। विकास कार्यों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, बल्कि सकारात्मक सोच के साथ सहयोग करना चाहिए।
उन्होंने नवगठित दशमल पंचायत के लिए 10 लाख रुपये और क्षेत्र के चार महिला मंडलों के लिए 21-21 हजार रुपये देने की घोषणा की। कडोहता पंचायत के पूर्व प्रधान वीर सिंह रणौत ने विधायक को सम्मानित किया। 116 वर्षीय खड़कु राम को भी सम्मानित किया। इस दौरान प्यारे लाल, सुभाष ठाकुर, मदन लाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

नवगठित दशमल पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते विधायक सुरेश कुमार। स्रोत : ज

नवगठित दशमल पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते विधायक सुरेश कुमार। स्रोत : ज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed