सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   There will be a protest against smart meters in Sujanpur on 17th.

Hamirpur (Himachal) News: स्मार्ट मीटर के विरोध में 17 को सुजानपुर में होगा प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 27 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला कम्युनिस्ट पार्टी सीटू की बैठक वीरवार को हमीरपुर में कामरेड संजय चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बिजली का निजीकरण करने की निंदा की गई।
Trending Videos

संजय चौहान ने कहा कि भारत सरकार बिजली बोर्ड का निजीकरण कर अडानी, अंबानी व टाटा जैसे बड़े उद्योगपतियों के हवाले करने पर उतारू है। इसी निजीकरण षड्यंत्र के तहत बिजली के स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। मोदी सरकार ने गांव के गरीबों का रोजगार अधिकार छीन लिया और मनरेगा को खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी गांव में स्मार्ट मीटर लगाने, बिजली का निजीकरण और मनरेगा की बहाली के लिए 17 मार्च को सुजानपुर में प्रदर्शन करेगी। बिजली बोर्ड के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार को स्मार्ट मीटर न लगाने के विरोध में ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में पार्टी के प्रभारी डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर, जिला सचिव प्रताप राणा और राज्य कमेटी सदस्य जोगेंद्र कुमार उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed