{"_id":"6a4963f7fee98ed0f00f0d37","slug":"three-youths-including-a-government-employee-arrested-on-suspicion-of-drug-abuse-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-199646-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नशे के सेवन की आशंका पर सरकारी कर्मी सहित तीन युवक धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नशे के सेवन की आशंका पर सरकारी कर्मी सहित तीन युवक धरे
Sun, 05 Jul 2026 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनेटा (हमीरपुर)। कांगू गांव में माता बगलामुखी मंदिर से सटे जंगल में नशे के सेवन की आशंका के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के रक्त और यूरिन के सैंपल लिए हैं। इन्हें जांच के लिए आरएफएसएल लैब मंडी भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार कांगू में तीन युवक नशे का सेवन कर रहे थे, जिनमें एक युवक तहसील गलोड़ में मल्टीटास्क वर्कर के रूप में कार्यरत बताया जा रहा है। बताया गया कि उक्त कर्मचारी को पहले भी कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ा गया था और उसे नशा न करने की नसीहत दी गई थी, लेकिन शनिवार को वह दोबारा संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और मारपीट भी की। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीन युवकों के सैंपल लिए। प्रारंभिक जांच में उनके पास से किसी भी प्रकार का नशा बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मौके पर चार युवक मौजूद थे, जिनमें से एक युवक फरार हो गया। एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद ही नशे की पुष्टि हो सकेगी।
उन्होंने कहा कि केवल शक के आधार पर किसी पर आरोप नहीं लगाए जा सकते और रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।